HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 13 August 2018

मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न

मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न

हैल्लो धार
     कुक्षी- कुक्षी विधानसभा क्षेत्र में 18 अगस्त को मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर भाजपा की कुक्षी निसरपुर डही कुक्षी ग्रामीण मंडल के अपेक्षित कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया कार्यकर्ताओं को उद्बोधन देते हुए यात्रा के संभागीय यात्रा प्रभारी बाबू सिंह रघुवंशी ने कहा जन आशीर्वाद यात्रा को पूरे प्रदेश में जहां-जहां यात्रा निकल रही है वहां यात्रा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है उसी प्रकार जनसमर्थन कुक्षी विधानसभा क्षेत्र में मिले इसके लिए कार्यकर्ता घर घर पहुंच कर यात्रा की जानकारी दें बैठक को धार जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ राज बर्फा ने कार्यकर्ताओं से कहा यात्रा को लेकर कार्यकर्ता उत्साह के साथ कार्य करें भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह होता है उसी उत्साह के साथ कार्यकर्ता पार्टी का कार्य करता है उन्होंने इस यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री संदेश दे रहे हैं वह संदेश जन-जन तक पहुंचे एवं क्षेत्रवासियों का जन आशीर्वाद मुख्यमंत्री को मिले इसलिए यह यात्रा निकाली जा रही है यात्रा को लेकर प्रत्येक मंडल स्तर पर समिति बनाई गई समितियों के माध्यम से कार्यकर्ता अपने दायित्व का निर्वहन करें 
      बैठक में स्वागत उद्बोधन नगर परिषद अध्यक्ष मुकाम सिंह किराडे ने दिया मंच पर खरगोन बड़वानी सांसद सुभाष पटेल, भाजपा जिला मंत्री महेंद्र सेफ्टा, नितिन पहाड़िया, कुक्षी विधानसभा प्रभारी रामेश्वर पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र बघेल, जयदीप पटेल, रेलम चौहान, पूनम कसेरा, मोहन काग, देवेंद्र पाटीदार, मनीष भार्गव, कैलाश कन्नौज, संजय बरोड़, नारायण सिंह भिडे उपस्थित थे बैठक में नगर परिषद उपाध्यक्ष लोकेश सरदार, पुरुषोत्तम सोनी, सुनैश जैन, अजय दासोधी, मोहन चोपड़ीया, कन्हैया पाटीदार, मनीष भावसार, महिला मोर्चा अध्यक पदमा ठाकुर ,मनीषा भाटोद्रा,मोनू पाटीदार, हर्षित मुकाती, इरशाद खान,फिरोज मुल्तानी, विक्रम पटेल, भैरू सिंह, गणेश मालवीय, जालम सिंह सोलंकी, जानकी पटेल, विक्रम रावत, श्री राम पाटीदार, राजन एन पटेल, नासिर जागीरदार, सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे उक्त जानकारी भा ज पा कार्यालय मंत्री सत्येंद्र मिश्रा ने दी|

No comments:

Post a Comment