HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 13 August 2018

महिला मोर्चा ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव

महिला मोर्चा ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव

संजय शर्मा 
हैलो धार 
        धार-  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर मंडल द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक नीना विक्रम वर्मा व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुषमा पाठक उपस्थित थी। वही विशेष अतिथि के रूप में महिला आयोग सखी ममता जोशी, ब्रजलता विजयवर्गीय, मोर्चे की जिला महामंत्री कुसुम सोलंकी, जिला मंत्री सीमा सोनी, जिला कार्यालय मंत्री सपना कुवर राठौर, जिला मीडिया प्रभारी सोनू ठाकुर ने भी सहभागिता की । 
       कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रीमा राठौर ने की हरियाली तीज कार्यक्रम में महिलाओं को सुहाग का प्रतीक कंगन बांटे गए एवं सभी महिलाओं ने हरी साड़ी पहनी एवं हरियाली तीज के उत्सव को लेकर काफी उत्साह महिलाओं में दिखा सभी ने एक दूसरे को तीज के बधाई व शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान मोर्चा नगर इकाई द्वारा प्रत्येक मतदान केंद्र पर पांच महिलाओं का गठन किया गया एवं प्रभारी बनाया गया। बैठक में नगर पदाधिकारी अनीता बोरासी, मंजुला बघेल, डॉली यादव, प्रतिभा शर्मा, निशा शर्मा, रुचि राठौर, सुनीता देवासकर, अनुसूया वैष्णव, अर्चना मुकाती, मोना अग्रवाल, सपना सिसोदिया, सुनीता ठाकुर उपस्थित रही। संचालन प्रज्ञा ठाकुर नगर महामंत्री एवं आभार अल्पना जोशी ने माना। 

No comments:

Post a Comment