HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 31 July 2018

कलेक्टर दीपक सिंह ने उद्योगपतियों, ए.के.व्ही.एन., उद्योग विभाग के अधिकारियों की बैठक ली

कलेक्टर  दीपक सिंह ने उद्योगपतियों, ए.के.व्ही.एन., उद्योग विभाग के अधिकारियों की बैठक ली

हैलो धार 
संजय शर्मा 
       धार, 31 जुलाई 2018 पीथमपुर के उद्योगपतियों, औद्योगिक केन्द्र विकास निगम, उद्योग विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक मंगलवार को पीथमपुर में स्थित विकास भवन में कलेक्टर  दीपक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कलेक्टर  सिंह ने इस बैठक में उद्योगपतियों की समस्याएं सुनी  और संबंधित अधिकारियों को आवष्यक निर्देश  दिए। उद्योगपतियों ने यातायात व्यवस्था सुधारने, ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित करने, अवैध शराब की रोकथाम करने का अनुरोध किया। साथ ही राजस्थान से आने वाली भेड़ांें की समस्या से भी अवगत कराया। इस बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने पीथमपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक बेहतर करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दिए। 
      कलेक्टर  सिंह ने मध्यप्रदेश प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी को निर्देश दिए है कि उद्योगों से निकलने वाले प्रदूषित पानी का निरीक्षण करे और नियमानुसार कार्रवाई सुनिष्चित करे। इस संबंध में किसानों से षिकायते भी मिल रही है। पुलिस अधीक्षक  बिरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जावेगा। इस अभियान में पुलिस विभाग तथा आबकारी विभाग मिलकर संयुक्त रूप से कार्रवाई करेंगे। पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने यातायात व्यवस्था को देखते हुए यातायात पुलिस उपलब्ध कराने का हरसंभाव प्रयास किया जावेगा। 
      इस अवसर पर प्रबंध संचालक औद्योगिक केन्द्र विकास निगम श्री कुमार पुरूषोत्तम,  पुलिस अधीक्षक श्री बीरेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा, संयुक्त संचालक उद्योग  एच.आर. मुझाल्दा, महाप्रबंधक उद्योग  सुनिल त्रिपाठी, मुख्य महाप्रबंधक एकेव्हीएन  यू.के. तिवारी, पीथमपुर औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष श्री गौतम कोठारी, सचिव श्री दर्षन कटारिया, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती कविता वैष्णव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धार  विरेन्द्र कटारे सहित अन्य अधिकारी तथा उद्योगपति उपस्थित थे।

  

No comments:

Post a Comment