HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 5 July 2018

धार कलेक्टर दीपक सिंह द्वारा दस्तक अभियान की प्रगति की सघन समीक्षा

कलेक्टर  दीपक सिंह द्वारा दस्तक अभियान की प्रगति की सघन समीक्षा

हैलो धार 
          धार - लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे दस्तक अभियान समीक्षा बैठक बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर दीपक सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कलेक्टर  सिंह ने इस बैठक में दस्तक अभियान की प्रगति की विकासखण्डवार समीक्षा की। यह अभियान 14 जून से 31 जुलाई तक चलेगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए मैदानी अमले को भी निर्देशित करने के निर्देश दिए है। इस बैठक में धरमपुरी, बाकानेर तथा तिरला के खण्ड चिकित्सा अधिकारी को विभागीय कार्य में रूचि न लेने पर तीन वेतनवृद्धि रोकने के लिए आयुक्त लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए है। साथ ही एन.आर.सी. केन्द्रों में कम बच्चे भर्ती करने पर नाराजगी जताते हुए 3 बी.एम.ओ. को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है।  सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि वे अपने कार्य में और अधिक सुधार लाए।
         सिंह ने आशा कार्यकर्ताओं जिनके कार्य में प्रगति कम होने के आधार पर गत वर्ष 10 प्रतिशत वेतन मिला है, उनकी सेवाएं समाप्त करने तथा रिक्त पदों की पूर्ति करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर  सिंह ने इस बैठक में मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम की प्रगति की सघन समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे मच्छरदानी का वितरण सार्वजनिक कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से किए जाए। 
        इस बैठक में राजस्व विभाग के अनुविभागीय अधिकारी मनावर श्री बी.एस. सोलंकी, सरदारपुर श्री सत्यनारायण दर्रो, कुक्षी  आर.एस.बालोदिया, बदनावर  प्रतापसिंह चौहन हान सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment