HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 5 July 2018

किसानों की खुशहाली के लिए मोदी सरकार का ऐतिहासिक निर्णयः शेखावत

खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में लागत मूल्य की डेढ़ गुना वृद्धि से किसानों की आय दोगुना करने का संकल्प साकार होगा 
 

किसानों की खुशहाली के लिए मोदी सरकार का ऐतिहासिक निर्णयः शेखावत

             
     हैलो धार 
        भोपाल- केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री  गजेन्द्रसिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के जिस संकल्प और सपने को लेकर चली है, उस दिशा में खरीफ फसलों के न्यनूतम समर्थन मूल्य में लागत मूल्य की डेढ़ गुना वृद्धि का ऐतिहासिक निर्णय मील का पत्थर साबित होगा। देश को नया भारत बनाने की दिशा में मोदी सरकार के इस निर्णय से देश के करोड़ो किसानों के परिवारों में समृद्धि आयेगी।
                उन्होंने कहा कि यूपीए के समय देश की कृषि विकास दर और कृषि क्षेत्र का विकास अवरूद्ध था। दलहन के उत्पादन में हम पिछडे हुए देशों में शामिल थे। बीते चार वर्षों में देश के किसान का व्यवस्थाओं और सरकार पर विश्वास बढ़ा है। आज दुनिया का सबसे बड़ा खाद्यान्न उत्पादन का देश भारत बना है। 2014 के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हर क्षेत्र के आधारभूत विकास का जिम्मा उठाया। कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्व निर्णय लिए, जिसके परिणाम भी हमारे सामने है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने दलहन उत्पादन को मिशन मोड पर लिया और आज हम दुनिया न केवल सबसे बड़े उत्पादन करने वाले बल्कि सरप्लस स्टेट के रूप में जाने जाते है। खाद्यान्नों के जितने सेक्टर है उनमें ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि 4 साल में नीतियों के बल पर हम आगे बढ़े है। 2014 से लेकर प्रत्येक क्षेत्र में सबसे पहले आधारभूत परिवर्तन के साथ काम किया है। श्री शेखावत ने कहा कि आबादी का 65 प्रतिशत से अधिक प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से खेती किसानी से लोग जुडे हुए है। इस दृष्टि से समृद्ध भारत के लिए समृद्ध किसान का संकल्प लेकर मोदी सरकार ने काम किया है। 2022 का लक्ष्य निर्धारित कर किसानों की आय दोगुना करने की दिशा में हम काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद से ही किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिलता था। मोदी सरकार ने फसल के समर्थन मूल्य को लागत मूल्य से डेढ़ गुना कर किसानों को संबल देने का काम किया। आज खरीफ फसलों की एमएसपी में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि कर किसानों की मुहं मांगी मुराद पूरी की है। इस निर्णय से देश के करोड़ो किसानों के परिवार में समृद्धि आयेगी।
                 शेखावत ने कहा कि कुछ राजनैतिक दल किसानों को भडकाने का काम करते आए है। मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन के नाम पर ऐसे दलों ने अपने राजनैतिक हित साधने की भरपूर कोशिश की, लेकिन उनके मंसूबे पूरे नहीं हो पाए। किसानों को बरगलाने का काम करने वाले ये लोग जगजाहिर हो चुके है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ने देश के कृषि क्षेत्र की विकास दर में अपना अलग योगदान दिया है। लगातार 18 प्रतिशत से अधिक कृषि विकास दर के बने रहने का श्रेय मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान और प्रदेश के किसानों के परिश्रम को जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को बधाई देते हुए कहा कि किसानों के परिवारों में खुशहाली लाने की दिशा में मध्यप्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पिछले 1 वर्ष में 35 हजार करोड़ से अधिक की राशि किसानों को देने का काम शिवराज सरकार ने किया है, जो कि निश्चित रूप से अभिनंदनीय और अनुकरणीय है। देश के अन्य राज्य सरकारों को भी कृषि क्षेत्र में शिवराजसिंह के किए गए कामों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। 

No comments:

Post a Comment