HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 7 July 2018

जनअभियान परिषद के प्रस्फुटन समिति व नवांकुर समिति की मासिक बैठक संपन्न हुई

 जनअभियान परिषद के प्रस्फुटन समिति व नवांकुर समिति की मासिक बैठक संपन्न हुई

हैलो धार 
       बदनावर-  यहां जनपद पंचायत परिसर में जनअभियान परिषद के सीएमसीएलडीपी स्टूडंेट, प्रस्फुटन समिति व नवांकुर समिति की मासिक बैठक संपन्न हुई। प्रशिक्षण में जन अभियान परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप पांडेय(राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ), जनअभियान संभाग समन्वयक अमित शाह, उज्जैन संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय, धार जिला समन्वयक नवनीत रत्नाकर आदि ने मार्गदर्शन दिया। सर्वप्रथम मां भारती की पूजा अर्चना के पश्चात अतिथियों का स्वागत पर्यावरण प्रेमी डॉ अमृत पाटीदार ने त्रिवेणी पौधा भेट कर किया। 
        पांडेय ने अपने उदबोधन में कहा कि आओ बनाए अपना मप्र के सभी बिंदुओं जल, पर्यावरण, नशामुक्ति, कुपोषण पर कार्य करने की आवश्यकता है। परिषद द्वारा प्रत्येक विकासखंड पर नदी बचाओ अभियान के अंतर्गत 4 हजार किमी की गहरीकरण कार्य जनसहयोग, श्रमदान से किया गया। 14 जुलाई हरियाली अमावस्या को प्रत्येक व्यक्ति को एक-एक त्रिवेणी अवश्य लगाना है। 
पांडेय ने पर्यावरण पर चर्चा करते हुए जल, जमीन, वायु, हवा, प्रकृति सब हमे देती है तो हमारा कर्तव्य है कि हम सभी प्रकृति को पुन लौटाए। इसके लिए अधिक से अधिक पौधे लगाए। पं. दीनदयाल उपाध्याय सामाजिक व्यक्ति थे। उन्होंने एकात्मक, मानववाद का नारा दिया था। समाज में आज उनके व्यक्तित्व की आवश्यकता है। 
          कार्यक्रम में तीर्थ मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महेंद्रसिंह चाचूबना (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त )ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा व्यक्ति की पहचान उनके सामाकि कार्यो से होती है। समाज में सामूहिक कार्यो से ही समाज व देश आगे बढता है। 
         कार्यक्रम में धार, तिरला, विकासखंड के प्रतिभागी ने भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रजेंद भट्ट, नरेंद्र राठौड, सुषमा पाठक, अमृतलाल पाटीदार मंचासीन थे। संचालन अरविंदसिंह कछावा ने किया। आभार विकासखंड समन्वयक सुशीला मेडा ने माना। कार्यक्रम पश्चात एक त्रिवेणी का रोपण किया गया। 

No comments:

Post a Comment