HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 7 July 2018

प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिलाया अबकी बार 200 पार का संकल्प

गरीब का कल्याण भाजपा सरकार की प्राथमिकता

प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिलाया अबकी बार 200 पार का संकल्प

           धार -  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष एवं सांसद  राकेश  सिंह ने कहा कि आजादी के बाद काग्रेस सबसे अधिक सत्ता में रही, वामपंथी और काग्रेस के कलमकारों  ने सरकारों का जो चरित्र लिखा था वह बदलना मुष्किल था। लेकिन आज हम गर्व से कह सकते है कि सरकार की पद्धति और शैली ही नही अब देश  भी बदल रहा है। गरीब का हित और गरीब का कल्याण भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। जहां जहां भाजपा सरकार बनी वहां आज परिवर्तन है और जनता का विष्वास लगातार  हम पर बढ़ा है । यह बात श्री राकेष सिंह ने आज धार भाजपा कार्यालय में जिला बैठक संबोधित करते हुए कही। जिला बैठक के पश्चात प्रदेशाध्यक्ष ने विधानसभावार प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लिया।
उन्होंने कहा कि पितृ पुरूष कुशाभाऊ ठाकरे जी के पुण्य भुमि धार के कार्यकर्ताओ में संगठन रचा बसा है, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जो ठान लेते है, उस कार्य को पुरा करके ही छोडते है।  धार जिले की सभी 7 विधानसभाओं में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत हो यह संकल्प लेकर हमें अबकी बार 200 पार की ओर अग्रसर होना है। 
     उन्होंने कहा कि राजमाता जी, प्यारेलाल खंडेलवाल, कुषाभाउ ठाकरे जी जैसे हमारे अनेक संगठन पूर्वजों ने पार्टी को कण कण से जोड़ा और बलिदान दिये है। तब जाकर पार्टी आज विराट स्वरूप मे पहुंची है। पार्टी की कार्यकर्ता निर्माण की गौरवषाली यात्रा आज 11 करोड तक पहुंची है। जिन्होने अपना सर्वस्व दिया, तपस्वी और सन्यासी कि तरह जो काम मिला उसे करते हुए आगे बढ़े और यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी और उसका कार्यकर्ता देश  के अन्य राजनैतिक दलो से अलग है। हमारी अलग पहचान बनी है।  जिस विराट लक्ष्य को लेकर हम चले उस लक्ष्य तक पहुंचना अभी बाकी है। 19 राज्यो  में भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक पड़ाव है, हमे और आगे जाना है ।
        राकेश सिंह ने कहा कि एक समय था जब देष भष्टाचार के लिए जाना था लेकिन आज देश  में भष्टाचार मुक्त षासन है। गांधी का नाम लेने वाले राजनैतिक दल ने गांधीजी की स्वच्छता और षुचिता के लिए कुछ नही किया। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी ने स्वच्छता अभियान के जरिए गांधी जी के चष्मे को घर घर पंहुचाया है। काग्रेस की सरकारो ने अगर समाज के लिए सही काम किया होता तो आजादी के 70 सालांे बाद श्री नरेन्द्र मोदी जी को स्वच्छता अभियान, उज्जवला योजना और सौभाग्य योजना नही चलाना पडती। उन्होने कहा कि देष और प्रदेष में आज जो कुछ विकास हुआ है वो हमारी सरकारों ने किया है। गांव, गरीब और किसानो के लिए विकास के काम किये है। भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते हमारी महती जिम्मेदारी है कि सरकार की उपलब्धियां को जनता तक पंहुचाने का काम करें।
      राकेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान 14 जुलाई को उज्जैन से जनआशीर्वाद यात्रा के माध्यम प्रदेष की जनता का जनआशीर्वाद लेने निकलेगे, आपके जिले में यह यात्रा ऐतिहासिक हो इस दृष्टि से समाज के सभी वर्गो और योजनाओ के हितग्राहियो की यात्रा मे अधिक से अधिक भागीदारी सुनिष्चित करे। उन्होने कार्यकर्ता मे जोश  भरते हुए कहा कि आप बूथ केन्द्रो का नेतृत्व करने वाले श्रेष्ठ कार्यकर्ता है, आप जनता और सरकार के बीच की कड़ी है। हमे अपने हिस्से का श्रेष्ठ योगदान देना अभी बाकी है, हम संकल्प ले की भारतीय जनता पार्टी की देष और प्रदेष में सरकार बने। केन्द्रीय नेतृत्व ने हमसे जो अपेक्षा की है उन पर खरा उतरते हुए अबकी बार 200 बार विधानसभाओं में जीत दर्ज करे। प्रदेशाध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ता को जीत का संकल्प दिलाते हुए अबकी बार 200 बार के नारे लगवाये। बैठक को पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जनआर्षिवाद यात्रा के इंदौर संभाग प्रभारी श्री बाबुसिंह रघुवंषी ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष डाॅ राज बर्फा ने पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदेशाध्यक्ष का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। कार्यकर्ताओ ने परम्परागत स्वागत किया पार्टी कार्यकर्ताओ में अपने प्रदेष अध्यक्ष केे स्वागत को लेकर जोष और उत्साह चरम पर था । श्री राकेषसिंह के धार आगमन पर कार्यकर्ताओ ने परंपरागत तरीके से आदीवासी लोकगीत एवं संगीत के माध्यम से अभिनंदन किया । 
        इस अवसर पर संभागीय संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावड़ा, जिला प्रभारी बाबुसिह रघुवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राज बर्फा भी मंचासीन थे. बैठक में विधायक नीना वर्मा, कालूसिंह ठाकुर, वेलसिंह भूरिया, पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार, प्रांतीय कार्यकारणी सदस्य करणसिंह पवार, दिलीप पटोदिया, रमेश धा ड़ीवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष अनन्त अग्रवाल, प्रभु राठौर, खेमराज पाटीदार और पूर्व विधायक मुकामसिंह किराड़े, मुकामसिंह डीगवाल, संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी सहित जिले के अन्य पदाधिकारी व् कार्यकर्तागण उपस्थित थे बैठक का संचालन जिला महामंत्री मनोज सोमानी में किया व् आभार जिला महामंत्री उमेश  गुप्ता माना 

No comments:

Post a Comment