HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 26 June 2018

कांग्रेस ने अपने शासन में कई बार की लोकतंत्र की हत्या:-डॉ राज बर्फा

कांग्रेस ने अपने शासन में कई बार की लोकतंत्र की हत्या:-डॉ राज बर्फा

संजय शर्मा 
हैलो धार 
          धार -  भाजपा जिला मुख्यालय धार पर जिलाध्यक्ष डॉ राज बर्फा के द्वारा पत्रकारवार्ता ली गई जिसमे उन्होंने आज के काले दिवस का जिक्र कर कांग्रेस पर निशाना साधा। डॉ राज बर्फा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की देश में प्रजातंत्र की मर्यादाओ को तार तार करने का कांग्रेस का पुराना इतिहास रहा है साथ ही कांग्रेस का चरित्र प्रजातांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। आज का दिन देश में काले दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। कांग्रेस ने देश में आपातकाल लागू किया था तथा अपनी शक्तियों का दुरूपयोग किया था उन्होंने जिक्र करते हुए बताया की कांग्रेस ने कई दफा लोकतंत्र की ह्त्या की है। 
         डॉ राज बर्फा ने मीडिया को बताया की वंशवादी परम्परा के चलते कांग्रेस ने इस देश में कई राज्यों की सरकारों को कब्जे में करने के लिए राज्यपाल के संवैधानिक पद का दुरूपयोग भी किया था। उन्होंने कहा की जवाहरलाल नेहरु ,इंदिरा गांधी ,राजिव गांधी,और मनमोहन सिंह की सरकारों के दौरान ऐसा हुआ है। उन्होंने हवाला देते हुए बताया की 1952 में तमिलनाडु में कांग्रेस ने लोकतंत्र की ह्त्या की , 1959 में केरल में लोकतंत्र की ह्त्या की ,1975 का आपातकाल कोई नहीं भूल सकता है जब देश के लोकतंत्र को जड़ से कुचलने की कोशिश कांग्रेस ने की थी। 1982 में हरियाणा 1984 में जम्मू कश्मीर ,1984 में आंध्र प्रदेश ,1998 में उत्तरप्रदेश ,2005 में झारखण्ड तथा 2009 में कांग्रेस ने कर्नाटक लोकतंत्र की ह्त्या की।
       पत्रकारवार्ता  में जिला कार्यालय मंत्री दीपक शर्मा ,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश जाट ,नारायण भिड़े ,सरदार सिंह मेढ़ा ,अनिल यादव उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment