HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 26 June 2018

किसान मोर्चा प्रभावी ढंग से सरकार की उपलब्धियों को लेकर किसानों के बीच पहुंचे- मुख्यमंत्री

किसान मोर्चा प्रभावी ढंग से सरकार की उपलब्धियों को लेकर किसानों के बीच पहुंचे- मुख्यमंत्री

काँग्रेस का एकमात्र काम “भ्रम फैलाना”- मुख्यमन्त्री
 भाजपा किसान मौर्चा गाँवों में जाकर चौपाल लगाए- प्रदेशाध्यक्ष
कांग्रेस का एक मात्र काम ‘‘भ्रम फैलाना’’
किसानों के लिए सर्वाधिक काम करने वाले पहले मुख्यमंत्री शिवराज- राकेश सिंह

संजय शर्मा 
हैलो धार 
       भोपाल 25 जून- मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि मंदसौर में कांग्रेस के नेता आकर बड़े जोर शोर से कहते है कि मेरी सरकार आयी तो किसानों का कर्ज माफ करेंगे, लेकिन पंजाब में ढाई हजार करोड़ रूपए माफी की रस्म पूरी की। जबकि वहां के किसानों पर 59 हजार करोड़ का कर्ज है। कर्नाटक में भी कर्ज माफी की बात की, लेकिन नतीजे सबके सामने है। कांग्रेस का एकमात्र काम किसानों में भ्रम फैलाना है। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछले एक साल में किसानों के खाते में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 35 हजार करोड़ रूपए से अधिक की राशि जमा की है। हम किसान को ऐसा बनाना नहीं चाहते है कि वह दया की भीख मांगे। किसान स्वाभिमान के साथ अपने पसीने की कीमत भारतीय जनता पार्टी की सरकार से पा रहा है। मध्यप्रदेश में किसानों के लिए जो काम किए है, वो दुनिया के किसी कोने में नहीं हुए। किसान मोर्चा सीना तानकर गर्व के साथ किसानों के बीच पहुंचेऔर कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का मुहं तोड़ जवाब दें। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज प्रदेश कार्यालय में किसान मोर्चा के प्रदेश के समस्त पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने भी बैठक का मार्गदर्शन किया।




        मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगढ़ से 10 साल तक सांसद एवं 10 साल मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान संसदीय क्षेत्र में एक इंच सिंचाई की व्यवस्था भी नहीं कर पाए, उसी राजगढ़ जिले में 80 प्रतिशत भूमि पर अब सिंचाई होगी और फसलें लहलहायेगी। तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से विधानसभा में एक प्रश्न में पूछा गया था कि नर्मदा के पानी को क्षिप्रा में लायेंगे क्या ? तो इन्होंने इसे असंभव बताया लेकिन हम असंभव को संभव करने आए है। नर्मदा क्षिप्रा लिंक परियोजना के जरिए मालवा की सूखी धरती की प्यास बुझाने का काम किया है। मालवा सहित महाकौशल, चंबल, शहडोल, रीवा हर क्षेत्र के लिए अलग अलग योजनाएं चलाकर मध्यप्रदेश को नंदन वन बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी।
         उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजा, नवाब और अंग्रेजों ने मिलकर कुल 7.5 लाख हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई की। अकेले भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने14 वर्षों में 40 लाख हेक्टेयर सिंचाई का रकबा बढ़ाया। जिसे आने वाले समय में 80 लाख हेक्टेयर तक पहुंचायेंगे। मुख्यमंत्री ने किसान मोर्चा के चैपाल कार्यक्रम को सबसे प्रभावी कार्यक्रम बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के लिए अदभुत काम किए है। बार-बार लोगों के दिल में यह बात उतरनी चाहिए। उन्हें यह जानकारी होनी चाहिए इसलिए तथ्यों के साथ चैपाल कार्यक्रम के जरिए हर पंचायत तक जाए और सरकार के कामों की चर्चा करें। जनआशीर्वाद यात्रा किसानों की यात्रा बन जाए यह मोर्चा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से जब आप किसानों के बीच पहंुचे तो उन्हें यह बताए कि पिछले 14 वर्षों में जो कहा, सौ किया। 2018 के संकल्प पत्र में और क्या किसानों के लिए बेहतर हो यह सुझाव लेकर भी आए।
        पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि किसान मोर्चा के पास सर्वाधिक कठिन काम है लेकिन सरकार की सर्वाधिक उपलब्धि भी किसान मोर्चा के पास है। मोर्चा किसान की उपलब्धियों को लेकर चौपालों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में किसानों के लिए किए गए कामों की इबारत लिखी है। किसान मोर्चा प्रदेश के अन्नदाता और सरकार की महत्वपूर्ण कड़ी है। किसानों के लिए आजादी के बाद जो काम होना था, तत्कालीन सरकारें वह नहीं कर पायी। कांग्रेस किसानों की आमदनी की बात करने से डरती थी। आज केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान किसानों की आय दोगुना करने की दिशा में काम कर रहे है। किसानों के लिए हमारी सरकार ने बहुत कुछ किया है और आगे भी बहुत कुछ करेगी। हमारे पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसा लोकप्रिय नेतृत्व है और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जैसा ऐसा नेतृत्व है जिन्होंने तीन बार इतिहास रच दिया है। मिशन 2018 में हम अपने नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के दम पर चैथी बार इतिहास रचेंगे। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के भीतर हमने किसानों के हित में काम किए है। उनकी चर्चा होनी चाहिए, इसलिए हम बार-बार उनके बीच जाकर उन उपलब्धियों को रखें। कांग्रेस किसानों को भ्रमित करती आयी है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और किसान मोर्चा के कारण किसान कांग्रेस के बहकावे में नहीं आया।
     राकेश सिंह ने कहा कि किसान चौपाल एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिसने मोर्चा पूरी ताकत के साथ प्रत्येक ग्राम पंचायत तक पहुँकर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से किसानों को अवगत कराए। उन्होंने कहा कि किसानों के मन मस्तिष्क में भारतीय जनता पार्टी सरकार के काम अंकित है। पूरी उर्जा के साथ मोर्चा किसानों के बीच जाए। जनआशीर्वाद यात्रा के बारे में कहा कि किसानों के लिए सर्वाधिक काम करने वाले पहले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान है। अतः जनआशीर्वाद यात्रा में सर्वाधिक उपस्थिति भी किसानों की होनी चाहिए। जनआशीर्वाद यात्रा के माध्यम से प्रदेश का किसान मुख्यमंत्री जी को आशीर्वाद देगा। उन्होंने जीत का संकल्प दोहराते हुए कहा कि सरकार ने किसानों के हित में अदभुत काम किए है तो अबकी बार जीत भी ऐतिहासिक होगी। अबकी बार 200 पार पार्टी का नारा नहीं संकल्प है। इस संकल्प के साकार कर चैथी बार शिवराज सरकार बनेगी, जिससे 2019 में जीत का आधार तैयार होगा और सभी 29 लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की विजय होगी और पुनः नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।
      पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने कहा कि किसान मोर्चा ने किसान सम्मान यात्रा के माध्यम से किसानों से संवाद कर एक बेहतर माहौल तैयार किया है। किसान चैपाल कार्यक्रम के जरिए मोर्चा संवाद को और प्रगाढ़ करें। उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथ तक किसानों के समूह तैयार हो, जिससे सुगमता के साथ मोर्चा का संपर्क हो। उन्होंने कहा कि मोर्चा के पदाधिकारी गांव में 10 दिन प्रवास करें और चैपाल चर्चा करें। श्री भगत ने सोशल मीडिया के प्रयोग पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के लिए जो काम किए है, उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचारित करें।
       मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने बताया कि किसान सम्मान यात्रा के माध्यम से मोर्चा ने 20448 गांवों में पहुँचकर साढ़े चार लाख किसान और 44 लाख लोगों से संवाद किया। किसान चैपाल के माध्यम से मोर्चा गांव-गांव पहुंचेगा और सरकार ने किसानों के लिए जो काम किए है उन उपलब्धियों का अहसास हम करायेंगे। 2003 के पूर्व कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश की हालत क्या थी यह भी लोगों के समक्ष रेखांकित की जायेगी। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को200 ग्रामीण क्षेत्रों में 11 ग्रामीण केन्द्रों तक एक साथ,एक समय 2200 किसान चौपाले आयोजित होगी। जिसमें मुख्यमंत्री, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद,विधायक, जनप्रतिनिधिगण एवं किसान नेता शामिल होंगे। आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक शिवराज डाबी ने सत्र को संबोधित किया।
    मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने किसान चैपाल कार्यक्रम के चिन्ह (लोगो) का अनावरण किया। मंच पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विनोद जादौन, कैलाश पाटीदार सहित प्रदेश पदाधिकारी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment