HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 13 May 2018

कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने किया देवीसागर धार तालाब में श्रमदान

कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने किया देवीसागर धार तालाब में श्रमदान

संजय शर्मा संपादक हैलो -धार 
         धार, 13 मई, 2018 कलेक्टर श्री दीपक सिंह व पुलिस अधीक्षक श्री बीरेन्द्र ने रविवार को देवी सागर तालाब में श्रम दान किया। श्रमदान के दौरान बड़ी संख्या में समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और सेवाभावियों ने श्रमदान किया। श्रमदान का कार्य प्रातः 8 बजे से प्रारंभ किया गया। 
           अभियान में कलेक्टर दीपकसिंह, एसपी बीरेन्द्र कुमार सिंह, नगरपालिका उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया ने श्रमदान कर जलाशयों को निर्मल करने के लिए जागरुकता का संदेश दिया। इस अवसर पर कलेक्टर दीपकसिंह, एसपी बीरेन्द्र कुमारसिंह ने पत्रिका के देश व्यापी अभियान की सराहना करते हुए इसे जन अभियान बनाने का संकल्प भी दिलवाया। करीब दो घंटे तक चले इस श्रमदान के कार्यक्रम में देवीसागर तालाब की गाद निकाली गई। कचरा, पोलिथीन, मंदिर से निकलने वाले निर्माल्य समेत अन्य सामग्री को हटाया गया। 
         इस अवसर पर पार्षदगण तथा ब्लैक ब्रिगेड नपा, लायंस क्लब समेत अन्य समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारी के अलावा हमारा प्रयास सेवा संस्थान अध्यक्ष संजय शर्मा , भोज शोध संस्थान व इंटेक के श्री दीपेन्द्र शर्मा, जय हो संस्था से धर्मेंद्र जोशी,वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ,पत्रिका ब्यूरो चीफ़ प्रीतम जी ,अतुल पोरवाल ,राजीव जोशी आदि ने श्रमदान कर अमृतम जलम को सफल बनाया।
          इसमें नगर के समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ सेवाभावियों ने इसमें भाग लेकर देवीसागर तालाब को गंदगी और कचरे से मुक्त किया। कार्यक्रम में कलेक्टर सिंह व एसपी सिंह ने सभी को धार शहर समेत समस्त जलाशयों को निर्मल रखने की शपथ दिलाई। साथ ही प्रतिदिन एक घंटे श्रमदान करने का आव्हान किया।


No comments:

Post a Comment