HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 13 May 2018

कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने किसान संगठन पदाधिकारियों की ली बैठक

कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने किसान संगठन पदाधिकारियों की ली बैठक

संजय शर्मा 
हैलो -धार न्यूज़ पोर्टल 
          धार,  आज दिंनाक 13 मई को धार कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर  दीपक सिंह व जिला पुलिस अधीक्षक  बीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा जिले के विभिन्न किसान संगठन के पदाधिकारियों की एक बैठक  आयोजित की गई। जिसमे पदाधिकारियों ने अपने क्षेत्रों में किसान संम्बधित आ रही समस्या को विस्तृत चर्चा की जिस पर कलेक्टर श्री सिह ने  संबधित अधिकारियों को आवष्यक कार्यवाही के निर्देश  दिये। बैठक किसान ने चर्चा में कहा की जिले में विधुत कंपनी की लाइन जो किसानो के खेत से होकर गुजर रही हे उसमे फसल का मुआवजा तो मिला रहा हे लेकिन जो खेत की जमीन का भी मुआवजा  भी दिलवाये जाने के लिए कहा।  बैठक में किसनो द्वारा कहा गया कि सभी मंडी में तोल काटा  10 टन वजन वाला लगाया जाए इसी तरह अन्य किसान संगठन पदाधिकारियों ने जमीन सीमांकन ,जंगली जानवरो द्वारा फसल नष्ट कर देते हे आदि  समस्या चर्चा हुई। बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओ के पोस्ट व बेनर व वाल पेंटिग पंचायतो में लगवाने के लिए कहा गया जिससे छोटे किसानो को भी योजनाओं को अधिका से अधिक लाभ मिल सके। 
      बैठक में कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने अधिकरियो को निर्देशित किया की सीमांकन मामलो में पुराने प्रकरणो का पहले निपटारा किया जाए साथ ही प्रतिदिन सीमांकन की मानीटरिंग कर उनकी जानकारी भिजवाइ जाए। 
       बैठक में अपर कलेक्टर  डी.के नागेंद्र, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  रुपेश दिवेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, कृषि उप संचालक  जमरे ,श्री मौर्य,भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश जाट , किसान संघ अध्यक्ष महेश ठाकुर ,मोहन पाटीदार ,मोर्चा जिला महामंत्री संजय मुकाती ,मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ,भारतीय किसान यूनियन सदस्य  सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment