HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 18 May 2018

जल समस्या को लेकर महिला मोर्चा ने नगर पालिका का घेराव कर सौपा ज्ञापन

जल समस्या को लेकर महिला मोर्चा ने नगर पालिका का घेराव कर सौपा ज्ञापन


      संजय शर्मा
      हैल्लो-धार न्यूज़
    धार - भाजपा धार नगर महिला मोर्चा द्वारा नगर में व्याप्त पेय जल संकट को देखते हुए। नगर पालिका का घेराव कर धरना दिया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष का रवैया असावेधनसील रहा की वे महिलाओ की लगातार मांग के बावजूद अपने कक्ष से बाहर नहीं निकले और फलस्वरूप महिला ने उनके विरुद्ध जम कर नारेबाजी की। महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रीमा राठौर के नेतृत में महिलाओ ने नगर पालिका पहुंचकर पेय जल संकट को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही एक ज्ञापन नगर पालिका इंजीनियर को सौपा जिसमे मांग की गई की जो शहर में जल प्रदाय किया जा रहा है वह मट मेला व् पिने योग्य नहीं है यह सब नगर पालिका की लापरवाही व् अकर्मण्यता का प्रतीक है धार नगर पालिका की लोकस्वास्थ यांत्रिकी समिति के पीआईसी प्रभारी आपराधिक प्रकरणों में फरार चल रहे हे। ऐसे में लावारिश पीआईसी से सुचारु जल प्रदाय की आसा कैसे की जा सकती है ज्ञापन में कहा की पूर्व की नगर पालिका परिषद् के समय 8 पानी की टंकियों का निर्माण चल रहा था और दिलावरा का पानी  नगर में नहीं पहुंचा था और ना ही नया आधुनिक फिल्टर प्लान था उस स्थिति में भी नगर में इस प्रकार का जल संकट नहीं था फिर वर्तमान में जब नगर के पास 2-2 फिल्टर प्लांट दिलावरा तालाब का अतिरिक्त पानी होने के पश्चात भी जल संकट का होना अकर्मण्यता को प्रदर्शित कर रहा है। नगर पालिका द्वारा गंदा मट मेला पानी से व किस प्रकार सप्लाय किया जा रहा है यह जांच का विषय है नगर पालिका द्वारा आम जनता के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ किया जाए रहा है। आज नगर के सभी वार्डो में बारी बारी से 2 दिन में 1 दिवश पानी की सप्लाय की जा रहे है साथ ही जल कर की राशि 80 रुपये से बड़ा कर प्रतिमाह कर दी गई है अतः नगर महिला मोर्चा यह मांग करती है की लापरवाही करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही की जावे और इन मांगो पर यथा योग्य कार्यवाही की जावे इस दौरान पार्षद कुसुम राठौर, पूजा मौर्य, पुष्पा चावड़ा, पूर्व पार्षद अनिता महाले, भाजपा नगर उपाध्यक्ष विनीता जोशी, मीडिया प्रभारी सोनू ठाकुर, पूर्व नगर अध्यक्ष सीमा सोनी, नगर महामंत्री प्रज्ञा ठाकुर, नीसा शर्मा , प्रतिभा शर्मा, डाली जाधव, सुनीता देवास्कर, रष्मी सोनी, अनसूया वैशनव, बबिता पाल, संगीता बैरागी आदि पदाधिकारी व महिलाए बड़ी संख्या में उपस्थित थी।

No comments:

Post a Comment