HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 17 May 2018

लायंस दीनदयाल रसोई में भोजन करने वालो का आंकडा 450 के पार पहॅुंचा

लायंस दीनदयाल रसोई में भोजन करने वालो का आंकडा 450 के पार पहॅुंचा

बाफना परिवार के सहयोग से 5 रू में दाल बाफले लड्डु खिलाए
संजय शर्मा 
हैलो -धार न्यूज़ 
      धार- कहते है इरादे नेक हो तो भगवान भी अपने बंदो को भेज आपकी मदद करता है, ऐसी ही कुछ कहानी है धार जिला मुख्यालय पर लायंस क्लब धार द्वारा संचालित दीनदयाल अंत्योदय रसोई की। योजना के शुरूआती दिनो में शासकीय हाॅस्पिटल गरीब बीमार के परिजन सहित मजदूर वर्ग के 200 से 250 जरूरतमंद भोजन लेते थे। जिला प्रशासन ओर नगरपालिका की मदद से और कुछ दानदाताओं के सहयोग से तो कुछ लायंस साथियो की मदद से कठिन परिस्थिति में रसोई नियमित चलती रही। अध्यक्ष हेमा जोशी ने बताया कि विपरित परिस्थितियों में भी हमने हिम्मत नही हारी ओर रसोई कि विश्वसनीयता को बनाए रखते हुए लगातार दानदाताओं से संपर्क करते रहे। भगवान ने सहयोग किया ओर अपनी प्रतिकृति के रूप में दानदाताओं को रसोई में सहयोग करने भेजते रहे। आज इसी कडी में उद्योगपति समाजसेवी प्रकाश बाफना ने अपनी विवाह वर्षगांठ जरूरतमंदो के बीच मनाई व उनके पुत्र सचिन बाफना व बाफना परिवार ने 456 जरूरतमंदो को दाल बाफले लडडु जैसे गरिष्ठ भोजन हेतु सहयोग दिया।
      श्रीमती जोशी ने साथ ही यह भी कहा कि ऐसा कहने में अतिश्योक्ति नही है कि नये कलेक्टर दीपक सिंह के आने के बाद रसोई में दानदाताओं और भोजन पाने वालो की संख्या में बढोत्तर हुई है। वे खुद गरीब और जरूरतमंदो की सेवा हेतु तत्पर रहते है एव ंहमे भी ऐसा करने हेतु प्रेरित करते है हमें उनको अपनी तकलीफ बताने की आवश्यकता नही पडती। वे स्वतः ही समझकर हमें सहयोग करने को तॅैयार रहते है। 
      लायन सदस्य आशीष चैहान रणजीत सिंह बारोड मंगलेश म्हाले अजय थान्ट्राहटे नकुल जोशी सहित पुरी टीम में जिला प्रशासन दानदाताओं व शहर की जनता को इस नेक कार्य में सहयोग हेतु साधुवाद दिया। 
यह जानकारी प्रेस को रसोई समन्वयक राजीव जोशी ने दी। 

No comments:

Post a Comment