HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 29 April 2018

सादगी और मितव्ययिता का आदर्श सन्देश देते है सामूहिक विवाह आयोजन - लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन

सादगी और मितव्ययिता का आदर्श सन्देश देते है सामूहिक विवाह आयोजन  - लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन

रतलाम जिले के ताल में सामूहिक विवाह आयोजन में लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन तथा केन्द्रीय मंत्री  थावरचंद गेहलोत ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया, 170 जोड़े बंधे वैवाहिक बंधन में
     संजय शर्मा  
         रतलाम 29 अप्रैल 2018/ सामूहिक विवाह आयोजन समाज को सादगी और मितव्ययिता का आदर्श सन्देश देते है। मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह/ निकाह योजना एक अनूठी योजना है। यह उद्गार लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने आज रतलाम जिले के ताल में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह/निकाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह आयोजन को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती महाजन, केन्द्रीय मंत्री  थावरचंद गेहलोत तथा बड़ी संख्या में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद् दाम्पत्य जीवन की कामना की। ताल में 170 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, जिसमें 165 विवाह तथा 05 निकाह हुए। विवाह के पूर्व वर-वधुओं का चल समारोह ताल नगर में निकला। इस आयोजन में केन्द्रीय मंत्री  गेहलोत के सुपोत्र तथा विधायक आलोट  जीतेंद्र गेहलोत के सुपुत्र  देवेन्द्र गेहलोत का विवाह भी संपन्न हुआ।
     कार्यक्रम में मंदसौर सांसद  सुधीर गुप्ता, राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष तथा रतलाम विधायक  चेतन्य काश्यप, राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी, जावरा विधायक डा. राजेंद्र पाण्डेय, आलोट विधायक  जितेन्द्र गेहलोत, सैलाना विधायक श्रीमती संगीता चारेल, रतलाम महापौर डा. सुनीता यार्दे, भाजपा जिलाध्यक्ष  कान्हसिंह चौहान, नागदा विधायक  दिलीपसिंह शेखावत,  सुल्तानसिंह शेखावत, नगर परिषद् ताल अध्यक्ष श्वेता-बंटी पितलिया, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, एस.पी.  अमितसिंह, सीईओ जिला पंचायत  सोमेश मिश्रा, एडीएम डा. कैलाश बुन्देला, एएसपी श्री राजेश सहाय आदि उपस्थित थे।
       इस अवसर पर संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती महाजन ने कहा कि ताल में आयोजित सामूहिक विवाह एक आदर्श समारोह के रुप में प्रतिस्थापित होगा। इस तरह का भव्य आयोजन एक बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि आज के आयोजन से नवदम्पत्ति अपने गृहस्थ जीवन की शुरूआत कर रहे हैं और गृहस्थ जीवन व्यक्ति को समाज से जोड़ता है। यह एक गौरवशाली क्षण है जब वैवाहिक बंधन में बंध रहे जोड़ों को हजारों लोगों का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ने ताल के सामूहिक विवाह आयोजन में केन्द्रीय मंत्री  गेहलोत के सुपौत्र  देवेन्द्र गेहलोत का विवाह भी होने का जिक्र करते हुए कहा कि गेहलोत परिवार ने अपने घर से एक आदर्श प्रस्तुत करते हुए समाज को सादगी का संदेश दिया है। उन्होंने वैवाहिक बंधन में बंधने वाले जोड़ों के भावी सुखद जीवन की मंगलमय कामना की।
      इस अवसर पर केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री थावरचंद गेहलोत ने कहा कि ताल के नागरिकों ने सामूहिक विवाह आयोजन में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग दिया है। इस प्रकार के आयोजन समाज को एक बेहतर संदेश देते हैं। सामूहिक विवाह का यह क्षण गौरवशाली है, जब हजारों लोग नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद देने के लिए उपस्थित हुए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान बधाई के पात्र हैं जिन्होंने एसी अभिनव और अनूठी योजना लागू की है। इस योजना से हजारों निर्धन कन्याओं के विवाह सम्पन्न हुए है। श्री गेहलोत ने कहा कि आडम्बरों से बचते हुए हमें सामूहिक विवाह आयोजनों को सदैव प्रोत्साहित करते रहना चाहिये, ताकि सादगी से होने वाले विवाहों से परिवार कर्जे से बच जाता है, सुखी जीवन की राह प्रशस्त होती है।  गेहलोत ने वैवाहिक बंधन में बंधने वाले जोड़ों के सुखद् भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में सांसद  सुधीर गुप्ता, जावरा विधायक राजेन्द्र पाण्डेय नागदा विधायक  दिलीपसिंह शेखावत ने भी संबोधित करते हुए वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का संचालन  आशीष दशोत्तर ने किया।

No comments:

Post a Comment