HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 7 April 2018

लायंस क्लब ने मनाया पं दीनदयाल अंत्योदय रसोई का एक वर्ष पूर्ण होने पर उत्सव

लायंस क्लब ने मनाया पं दीनदयाल अंत्योदय रसोई का एक वर्ष पूर्ण होने पर उत्सव 

   संजय शर्मा संपादक हैलो-धार पत्रिका 
    धार-गत वर्ष 7 अप्रेल को शासन की जनकल्याणकारी योजना दीनदयाल अंत्योदय रसोई को आज एक वर्ष पूर्ण पर  लांयस क्लब धार द्वारा जिला मुख्यालय पर जिला प्रशासन व नगरपालिका के सहयोग से संचालित रसोई केन्द्र पर पहला जन्मदिन पुरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 
 इस अवसर पर परिसर में विशेष साज-सज्जा की गई व मिष्ठान युक्त विषिष्ट भोजन भी आज जरूरतमंदों को निःशुल्क परोसा गया। 
        आज के इस आयोजन में जैन समाज ने पूर्ण सहयोग दिया। समाजजनों ने आचार्य जयंत सेन सुरी म.सा की प्रथम पूण्यतिथि रसोई में पूर्ण सेवाभाव से मनाई। इस अवसर पर उपस्थित एस.डी.एम श्री सिंघाडे न.पा. सी.एम.ओ सुश्री मधु सक्सेना जैन श्री संघ के अध्यक्ष श्री प्रकाश  बाफना, जिनेन्द्र जैन, डाॅ सपन जैन, अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र सुरी संघ के शरद जी धोका व संघ सदस्यों द्वारा लायंस क्लब अध्यक्ष हेमा जोषी, आगामी अध्यक्ष आषीश  चौहान, राजीव जोशी , अजय थान्ट्राहटे, मंगलेश  म्हाले के साथ पेंशनर संघ अध्यक्ष भेरूसिंह बारोड द्वारा आचार्य के चित्र पर माल्र्यापण व द्विप प्रज्जवलित कर गुरूजी के पुण्य स्मरण के साथ रसोई का पहला जन्मदिन मनाया। गुरूवंदना के उपरांत सभी ने मिलकर जरूरतमंद गरीबो को भोजन परोसा। 
   एस.डी.एम सी.एम.ओ सहित जैन समाज के सदस्यों द्वारा लांयस क्लब सदस्यों को निर्विहन निःस्वार्थ सेवा हेतु साधुवाद दिया। इस अवसर पर लांयस साथी मंगलेष म्हाले द्वारा रसोई में कार्यरज महिला व पुरूष कर्मचारियों को साडियां व वस्त्र भेंट किये। 
ध्यान रहे कि विगत 7 अप्रेल 2017 को धार के उर्जावान कलेक्टर श्रीमन शुक्ला ने जिला अनुश्रवण समिति के सदस्यों की सहमति से लांयस क्लब धार को रसोई संचालन की जिम्मेदारी सौंपी थी।धार की लोकप्रिय विधायक श्रीमती नीना वर्मा, पूर्व केन्द्रिय मंत्री विक्रम वर्मा द्वारा विधिवत कम्युनिटी हाॅल में रसोई का शुभारंभ किया था।
अनाज तिलहन संघ द्वारा 1 लाय, अग्रवाल समाज 50 हजार, जितेन्द्र अग्रवाल 21 हजार, नरेष राजपुरोहित 11 हजार, कालीचरण सोनवानिया 11 हजार, कृषि दवाई संघ 21 हजार सहित विधायक ने 21 हजार रूपयें दान देकर इस योजना को प्रारंभ किया था। धार की सेवाभावी जनता ने इस रसोई में पूरे वर्ष सहयोग दिया। इस कारण यह रसोई पुरे प्रदेश  की श्रेष्ठ रसोई के रूप में जानी जाने लगी। विगत वर्ष में कुल 1.30 लाख जरूरतमंदो ने रसोई में 5 रू. में भरपेट स्वादिष्ट भोजन ग्रहण किया।अध्यक्ष हेमा जोशी  ने विगत वर्ष में सहयोग हेतु धार की जनता का आभार माना।

No comments:

Post a Comment