HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 7 April 2018

भाजपा के स्थापना दिवस पर युवा मोर्चा ने निकाली विशाल वाहन रेली

भाजपा के स्थापना दिवस पर युवा मोर्चा ने निकाली विशाल वाहन रेली

  संजय शर्मा संपादक हैलो-धार पत्रिका 
       धार-भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भाजपा के स्थापना दिवस  अवसर पर एक विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। युवा मोर्चा के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष देवेंद्र रावल के नेतृत्व में युवाओं की फौज ने जिला भाजपा कार्यालय से एक वाहन रैली शहर के प्रमुख मार्गो से निकाली जिसमें युवा भाजपा जिंदाबाद, युवा मोर्चा जिंदाबाद के उद्घोष करते हुए चल रहे थे। वाहन रैली में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सनी  रीन के साथ धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा भाजपा का झंडा अपने हाथों में थामे चल रही थी। स्थापना दिवस के अवसर पर निकली दोपहिया वाहन रैली के दौरान युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर धार नगर भाजपा अध्यक्ष अनिल जैन बाबा, प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment