HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 20 April 2018

देश के विकास में लोक सेवकों की बडी भागीदारी रही है - कलेक्टर दीपक सिंह

देश के विकास में लोक सेवकों की बडी भागीदारी रही है - कलेक्टर दीपक सिंह

सिविल सर्विस डे पर जिला पंचायत सभाकक्ष में कार्यशाला सम्पन्न

संजय शर्मा 
हेलोधार न्यूज़ पोर्टल 
         धार, 20 अप्रैल,कलेक्टर  दीपक सिंह की अध्यक्ष में सिर्विस दिवस पर कार्यशाला  जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  आर के चौधरी  व सभी जिला अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यशाला में कलेक्टर सिंह ने कहा कि ने कहा कि सिविल सर्विस दिवस हम सभी लोक सेवक जहां जिस पद भी कार्य कर रहे है, वे अपने कार्य व्यवहार में मानवीय संवेदना और तत्परता को अपनाएं। पीडितों की तत्परतापूर्वक मदद् का भाव मन में रखकर कार्य करें। उन्होने कहा कि सभी शासकीय सेवक अपने आपकों आम आदमी मानते हुए उसके अनुरूप अपना कर्तव्य निभाएं। आवेदकों की समस्याओं को अच्छी तरह से सुने, उन्हे सकारात्मक उत्तर दें और तत्परतापूर्वक समस्याओं का समाधान करे। देश के विकास में लोक सेवकों की बडी भागीदारी रही है। हमे नया इण्डिया बनाना है। लोक सेवकों के आचरण, व्यवहार को समाज और देश देखता है। समय के साथ लोक सेवकों के सामने कई नवीन चुनोतियां है। नई तकनीक नवाचारों और सूचना प्रोद्यौगिकी को लोक सेवक अपनी कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाए। एक-दूसरे की मदद् करें, अपने विचार एवं ज्ञान को बांटकर अपना काम ईमानदारी के साथ तत्परतापूर्वक करें।
        सिविल सर्विस दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण अधिकारी सुश्री भारती डांगी ने कहा कि देश में लिंगानुपात घटता जा रहा है। ऐसे में ऐसे में बेटी बचाओं अभियान की उपयोगिता महसूस की जा रही है। लिंगानुपात सुधारने की आवश्यकता है। उन्होने उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारियों से बेटी बचाओं अभियान में भागीदार बनने का आव्हान किया। 
        कलेक्टर सिंह ने वन संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष रूप से बल दिया।  उप संचालक कृषि ने भावांतर भुगतान योजना के बारे में और जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री दामले ने राष्ट्रीय पोषण मिशन के बारे में विस्तार से बताया। कार्यशाला में श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं के बारे में श्रम अधिकारी श्री दशरथ सुर्यवशी  ने विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कार्यशाला में स्वास्थ्य योजनाओं, आवास गारंटी योजना के क्रियान्वयन, कुपोषण निवारण के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। 
मूंज सागर तालाब के गहरीकरण जल्द शुरू कराने के निर्देश 

       कलेक्टर  दीपक सिंह ने 20 अप्रैल 2018 को धार नगरीय क्षेत्र के मूंज सागर व देवीसागर तालाबों व मुक्तिधाम का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ नगरपालिका सुश्री मधु सेक्साना, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री प्रवीण कुमार खरत,  सुधीर ठाकुर अन्य अधिकारीगण साथ में थे। 
     कलेक्टर सिंह मूंज सागर तालाब का गहरीकरण व जीर्णोद्धार की कार्ययोजना बनाने के निर्देश  नगरपालिका धार व जल संसाधन विभाग को दिए साथ ही काम जल्द शुरू कराने के लिए निर्देषित किया। कलेक्टर  सिंह ने तालाब की पाल का तकनीकी तौर पर भी परीक्षण करने के संबंध में भी आवष्यक दिशा  निर्देश  दिए। 
कलेक्टर  सिंह ने शहर के मुक्तिधाम का निरीक्षण किया। उन्होने मुक्तिधाम के मास्टर प्लान के बारे में जानकारी ली तथा मुक्तिधाम में पानी की व्यवस्था की भी पूछताछ की। उन्होने कहा कि मुक्तिधाम के अन्य कार्यो के लिए समिति के सदस्यो के साथ षीघ्र ही चर्चा की जाएगी। 
    इसके पष्चात उन्होने देवी सागर तालाब का भी निरीक्षण किया तथा नगरपालिका के प्लान के संबंध में विस्तार से चर्चा की।  सुधीर ठाकुर ने कार्ययोजना के तहत किए जाने वाले कार्यो के संबंध  में विस्तार से अवगत कराया। कलेक्टर  सिंह ने नगर पालिका को तालाब के पास की दुकानो को भी व्यवस्थित करवाने के लिए निर्देशित किय


No comments:

Post a Comment