HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 29 April 2018

डॉ. श्री. भय्यूजी महाराज के जन्मदिन पर पंक्षी को प्यास बुझाने हेतु मिट्टी के जलपात्रों सकोरों वितरण कर जरूरतमंदो को भोजन कराया

डॉ. श्री. भय्यूजी महाराज के जन्मदिन पर पंक्षी को प्यास बुझाने हेतु मिट्टी के जलपात्रों सकोरों वितरण कर जरूरतमंदो को भोजन कराया 

सेवा कार्य में अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक श्री बिरेन्द्र सिंह ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा रहे उपस्थित
    संजय शर्मा हेलोधार न्यूज़
          धार - सदगुरु डॉ. श्री. भय्यूजी महाराज का जन्मदिन पर हमारा प्रयास सेवा संसथान धार के सहयोग से फिजूल खर्ची बचाकर सामाजिक सेवा कार्यो के आयोजन के द्वारा मनाया गया जिसमे 'ग्रीष्म ऋतु' में पशु-पक्षी एवं अन्य मूक प्राणियों की प्यास को बुझाने हेतु मिटटी के जलपात्रों (सकोरों) का वितरण कर लगभग 400 जरूरतमंदो को भोजन कराया गया सदगुरु श्री भय्यूजी महाराज के अनुसार मनुष्य तो कहीं से भी अपने अन्न, जल की व्यवस्था कर लेता है परन्तु पशु-पक्षी नहीं कर पाते है। सूर्योदय परिवार इंदौर एंव हमारा प्रयास सेवा संसथान द्वारा धार शहर 'ग्रीष्म ऋतु' में 1000 सकोरों वितरण किए जाएगें 
        मिटटी के जलपात्रों वितरण जरूरतमंदो को भोजन सेवा कार्य में विशेष रूप से अतिथि धार जिला पुलिस अधीक्षक श्री बिरेन्द्र सिंह(आईपीएस ) ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा (आईपीएस ), जनअभियान परिषद् जिला समंवयक घनश्याम रायपुरिया,धार प्रेस क्लब सचिव डॉ अशोक शस्त्री ,संस्था अध्यक्ष संजय शर्मा ,उपाध्यक्ष पर्यावरण विद डॉ अमृत पाटीदार ,युवा मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष लाखन सिंह नवासा,विधायक प्रतिनिधि विकास शर्मा ,उपस्थित रह कर सहयोग किया।
         इस अवसर पर डॉ. श्री. भय्यूजी महाराज द्वारानिःशुल्क संचालित सूर्योदय धरती पुत्र ज्ञान प्रबोधिनी स्कुल तोरनोद प्राचार्य श्रीमती रविता तिवारी ,सहित स्टाफ़ एंव सामाजिक संगठन से श्रीमती हेमा जोशी ,हरीश रघुवंशी ,मनोहर सिंह पतरा वाला (गरड़ावद ),राकेश चौहान ,बलराम राठौर उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment