HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday, 28 April 2018

डॉ. श्री. भय्यूजी महाराज का जन्मदिन सामाजिक सरोकार से मानेगा जन्मदिवस. फिजूल खर्ची बचाकर होंगा सेवा कार्य

डॉ. श्री. भय्यूजी  महाराज का जन्मदिन सामाजिक सरोकार से मानेगा जन्मदिवस. फिजूल खर्ची बचाकर होंगा सेवा कार्य

 ग्रीष्म ऋतू में प्यासे पंछियों के लिए 50,000 मिटटी के सकोरे का होगा वितरण
 सुखा पीड़ित क्षेत्र में होगा 101 तालाबो का निर्माण
 ग्रामीण क्षेत्र में 100 पानी की टंकियो का होगा वितरण
पशुओ के लिए 100 पानी के हौदो का होंगा वितरण.
 भूमिसुधार अभियान,सूर्योदय आधार योजना, पशुचिकित्सा वाहन,महिला सशक्तिकरण आदि योजनाओ का होंगा प्रारंभ.
          संजय शर्मा संपादक 
         हेलोधार न्यूज़ पोर्टल 
            इंदौर - सदगुरु डॉ. श्री. भय्यूजी  महाराज का जन्मदिन प्रतिवर्ष अनुसार 29 अप्रेल को मनाया जाता है. प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी अत्याधिक सादगी एव फिजूल खर्ची बचाकर सामाजिक सेवा कार्यो के आयोजन के द्वारा जन्मदिन मनाया जा रहा है. पत्रिका अखबार के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री. आर आर गोयल जी के मुख्य आतिथ्य में अनेक योजनाओ का प्रारंभ होंगा, इस अवसर पर श्री. भय्यू महाराज भी उपस्तिथ होंगे. सामजिक कार्यक्रम के पश्चात् श्री. भय्यू महाराज सभी से भेट करेगे.इस कार्यक्रम का आयोजन सूर्योदय आश्रम पर अत्यधिक सादगीपूर्वक रखा गया है,
        सदगुरु श्री भय्यूजी महाराज के अनुसार मनुष्य तो कहीं से भी अपने अन्न, जल की व्यवस्था कर लेता है परन्तु पशु-पक्षी नहीं कर पाते है। इस हेतु संस्था द्वारा प्रति वर्ष विशेषकर 'ग्रीष्म ऋतु' में पशु-पक्षी एवं अन्य मूक प्राणियों की प्यास को बुझाने हेतु मिटटी के जलपात्रों (सकोरों) का वितरण किया जाता है। इस वर्ष लगभग 50,000 मिटटी के सकोरो का वितरण किया जायेंगा. संस्था द्वारा अबतक 7लाख 50 हजार मिटटी के सकोरो का वितरण किया गया है.इसी तरह किसान भाइयो के लिए सूर्योदय परिवार द्वारा प्रतिवर्ष खेत तालाबो का निशुल्क निर्माण किया जाता है, इस वर्ष शाजापुर, नीमच,खरगोन, धामनोद क्षेत्र में तलबो का कार्य प्रारंभ हो चूका है. लगभग 101 तालाबो का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है.सूर्योदय परिवार द्वारा अब तक 1252 खेत तालाब एव अन्य जलस्तोत्रो का निर्माण किया गया है.
      ग्रीष्म ऋतू में ग्रामीण क्षेत्र में लोगो को पानी पिने की किल्लत महसूस होती है, इस हेतु भय्यू महाराज द्वारा पानी की टंकियो का वितरण किया जाता है, इस वर्ष 100 पानी की टंकियो का वितरण म.प्र के विभन्न क्षेत्रो में किये जायेगा एव अबतक लगभग 900 पानी की टंकियो का वितरण किया गया है.
इंसानों के साथ साथ पशुओ को भी पानी की किल्लत होती है. ऐसे में सूर्योदय परिवार जानवरों के लिए पानी के हौदो का वितरण ग्रामीण क्षेत्रो में करते है. इस वर्ष 100 पानी के हौदो का वितरण होंगा और अबतक 410 हौदो का वितरण किया जा चूका है.
      इसी साथ साथ भूमिसुधार अभियान,सूर्योदय आधार योजना, पशुचिकित्सा वाहन,महिला सशक्तिकरण आदि योजनाओ का होंगा प्रारंभ जल्द ही होने वाला है, 
मठ और मंदिर नहीं बल्कि समाज सुधार केंद्र बनाओ,हार फुल नहीं पेन - बुक भेट दो, केवल खुद के बारे में नहीं बल्कि निर्धन,बीमार, जरूरतमंद लोगो के बारे में सोचो,पशु पक्षियों की सेवा करो आदि विचारो से भरे श्री. भय्यू महाराज सेवा के कर्मयोग का स्वीकार करते है और औरो के दुख में अपनी वेदनाये देखते है.
    फिजूल खर्ची बचाकर सेवा कार्य करना पसंद करते है, इस तरह भय्यू महाराज अपना जन्मदिन सामाजिक सेवा और लोग कल्याण के परोपकारी भावना से मानना पसंद करते है. सूर्योदय परिवार के सभी सदस्यों से निवेदन किया जाता है की अपने अपने क्षेत्र में जन्मदिन सामजिक सेवा के रूप में मनाए.

No comments:

Post a Comment