HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 23 April 2018

बदनावर में धूमधाम से निकला भगवान परशुराम जी का चल समारोह हजारो की संख्या में शामिल हुवे

बदनावर में धूमधाम से निकला भगवान परशुराम जी का चल समारोह हजारो की संख्या में शामिल हुवे परशुराम भक्त 
 

धर्मेंद्र अग्निहोत्री 
 हेलोधार न्यूज़ पोर्टल 
        बदनावर-  श्री ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में आज भगवान परशुराम जी का चल समाहरोह निकाला गया जिसमे हजारो की संख्या में केसरिया दुपट्टा डाले महिला मंडल व पुरुष शामिल हुवे पुरे नगर को केसरिया ध्वजा से सजाया गया   
         शोभा यात्रा की शुरुवात दुर्गा चोक स्थित पंडरी नाथ मंदिर से हुवी भगवान परशुराम जी को रथ में विराजित कर विधिवत पुजन पाठ कर श्री ब्राहमण समाज के अध्यक्ष पंकज शर्मा   परशुराम युवा मंच के अध्यक्ष चिन्मय जोशी को साफा बाँध व महिला मंडल अध्यक्ष दीपा शर्मा पुष्प माला व शाल श्रीफल से स्वागत कर शुरुवात की गयी आचार्य दिलिप पाठक द्वारा सभी परशुराम भक्तो को तिलक निकाल कर स्वागत किया आगे आगे बेन्डबाजे पीछे पीछे सभी समाज जन गले में केसरिया दुपट्टा डाल कर परशुराम जी की जय जय कार करते हुवे चल रहे थे बिच में परशुराम जी बने सचिन शर्मा व महीला मंडल गले में केसरिया दुपट्टा डाले नाचते गाते आनंद लेते कार्यक्रम की शोभा बड़ा रही थी पिछले साल से अबकी बार महिला बच्चो व पुरुष में अधिक उत्साह देखा गया वर्तमान श्री ब्राहमण समाज के अध्यक्ष पंकज शर्मा की मेहनत का परिणाम हे जो घर घर पहुच कर निमंत्रण देकर उनकी व्यवहार कुशलता व उनकी समाज को जोड़ने की कार्यशेली एक धागे में समाज को पिरोने की कला  के कारण ही सम्भव हो पाया हे  जो आज इतनी बडी संख्या में समाज जनो को एकत्रित कर अपनी समाज के प्रति निष्ठा को दर्शा दिया हे
कई संगठनों  द्वारा मंच लगा कर किया स्वागत 
       नगर परिषदए भाजपा नगर मंडल युवा मोर्चा वैष्णव पंच जेन श्वेताम्बर पंडरीनाथ भक्त मंडल जांगिड ब्राहमण समाज व् कई संगठनों द्वारा मंच लगा कर पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया कई जगह ठन्डे जल व् रसना की भी व्यवस्था की गयी शोभा यात्रा प्रमुख मार्गो से होते हुवे पूर्व निर्धारित जघह वैष्णव मांगलिक भवन पहुचती हे जहा पर भगवान परशुराम जी की आरती व पुष्पांजलि कर शोभा यात्रा का समापन किया प्रतिभाओ व वरिष्ठो का किया सम्मान 
         शोभायात्रा के बाद समाज के वरिष्ठ  जनो व प्रतिभावो का सम्मान किया गया व पूर्व महिला अध्यक्ष श्रीमति दीपा शर्मा का कार्यकाल समाप्त होने से नविन महिला अध्यक्ष श्रीमती नेहा शर्मा को सर्वसम्मति से मनोनीत किया सम्मान समारोह में सर्व श्री राजेश पाठक महेश शर्मा मुकेश पाठक दिलीप पाठक सुजीत धोडपकर अभिषेक शर्मा प्रवीण शर्मा कुणाल उपाध्याय नेहा शर्मा का सम्मान किया गया व  इसके बाद सामजिक सहभोज का आयोजन किया गया जिसमे सभी समाज जनो ने सआनंद भोजन प्रसादी ग्रहण की 
       बच्चो ने खूब लुत्फ़ उठाया मिक्की माउस  बच्चो के खेलने के लिए विशेष खिलोने के रूप में मिकी माउस की व्यवस्था समिति द्वारा कि गयी थी जिसमे बच्चो ने आनंद लिया कार्यक्रम में बड़ी संख्या समाज के वरिष्ट जन महिला एवं बच्चे उपस्थित थे आभार श्री ब्राहमण  समाज सचिव जीतेन्द्र शर्मा ने माना                

No comments:

Post a Comment