HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 15 April 2018

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसान हितैषी मुख्यमंत्री- विक्रम वर्मा

धार विधानसभा की किसान सम्मान यात्रा का लेबड़ में हुआ समापन 

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  किसान हितैषी मुख्यमंत्री- विक्रम वर्मा 

       धार - विगत 5  अप्रैल से 15  अप्रैल  तक किसान सम्मान यात्रा धार विधान सभा के प्रत्येक गांव में भृमण कर किसान हितैषी योजनाओ का प्रचार प्रसार कर किसानो का सम्मान किया जा रहा था यात्रा के ग्यारवे दिन लेबड़ ग्राम में समापन हुआ कार्यक्रम में किसानो का सम्मान किया गया 
        इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदीश  जाट,भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ शरद विजयवर्गीय , जिला महामंत्री  उमेश गुप्ता,जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजीव यादव ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष कल्याण पटेल,मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल , किसान मोर्चा जिलामहामंत्री संजय मुकाती ,किसान मोर्चा जिला मिडिया प्रभारी  संजय शर्मा ,अमृत पाटीदार ,अमित पाटीदार ,अनिल यादव ,विनीत मंडलोई ,प्रमोद मानेकर सहित अनेक किसान भाई व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
            पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा जी ने अपने उद्बोधन में कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  किसान हितैषी मुख्यमंत्री उन्होंने हमेश किसान हित में कई फैसले लिए चाहे वह भवान्तर योजना हो या किसान के धान पर प्रोत्साहन राशि ,पहले किसान को बिना जनरेटर सिचाई नहीं हो सकती थी आज वही जनरेटर  कबाड़ खाने की शोभा बढ़ा रहे है  क्यों की आज बिजली भरपूर मिलती है ,कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। 
यह जानकारी किसान मोर्चा जिला मिडिया प्रभारी  संजय शर्मा ने दी 

No comments:

Post a Comment