HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 15 April 2018

अखिल भारतीय सुंदरकाण्ड प्रतियोगिता सम्पन्न

अखिल भारतीय सुंदरकाण्ड प्रतियोगिता सम्पन्न

महेष्वर मंडल प्रथम, अमझेरा द्वितीय व केसूर तृतीय रहा 

हजारों भक्तों ने लिया सुबह 3 बजे तक भक्ति रस का लाभ 
        धार- श्री विश्वमंगल सरकार ग्रुप धार द्वारा स्थानीय उदय रंजन क्लब मैदान में शनिवार को  संगीतमय भव्य सुंदरकाण्ड प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें जिले की मंडलियों के साथ राजस्थान, गुजरात एवं श्री पवनपूत्र मंडल अमझेरा, बालाजी म्यूजिक गु्रप इंदौर, महांकाल भक्त मंडल केसूर, श्री रामायण मंडल दाहोद, श्री भक्त रामायण मंडल महेष्वर, श्री बजरंग ट्रस्ट मंडल सज्जनगढ  (राजस्थान) द्वारा अपनी एक से एक बढकर प्रस्तुतियां दी जिन पर भक्त अपने आप को झूमने से रोक नहीं पाए और भक्त मंडलियों की सूरताल और उनके द्वारा गाए गए भजनों से भक्तों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। प्रतियोगिता में प्रथम विजेता टीम श्री भक्त रामायण मंडल महेष्वर को 11111 रूपए, द्वितीय पुरस्कार पवन पत्र मंडल अमझेरा 7777 तथा तृतीय पुरस्कार महाकांल भक्त मंडल केसूर को 5555 रूपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
           कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि संदीप शर्मा थे। जबकि अध्यक्षता धार जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष पं. छोटू शास्त्री ने की। सुंदरकांड प्रतियोगिता के इस अनूठे आयोजन को सुनने और देखने के लिए महिला पुरूष बडी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। कार्यक्रम सुबह 3 बजे तक चलता रहा । प्रारंभ में अतिथियों का एवं भजन मंडलियों का स्वागत विक्रम देवडा, मनीष मेहता, नितेश  बेस, दुर्गेश  प्रजापत, अजय व्यास, शुभम चैहान, मनोहर परिहार, हरिश  रघुवंशी , दिलीप दुबे, घनष्याम गोयल, सुरेश  प्रजापत ने किया। विष्व मंगल हनुमान जी के माल्र्यापण करके स्पर्धा का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम स्थानीय कलाकार विजय दुबे ने भजनों के माध्यम से अपनी प्रस्तुतियां दी। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस अनूठे आयोजन को लेकर शहर के साथ आसपास के ग्रामीणों श्रद्धालूओं बडी संख्या में पहुंचे थे। समिति ने महिलाओं एवं बच्चों को बैठने की विषेष व्यवस्था की थी। इस अवसर पर श्री श्री 1008 शीतलदास जी महाराज, नरसिंह देवल के महंत, हडकिया खाल मंदसौर से कमल जी महाराज विषेश  रूप से उपस्थित थे। वहीं इस स्पर्धा के निर्णायक राजा मानसिंह संगीत विश्वविद्यालय ग्वालियर के संगीत शिक्षक संजय राठौर, बड़वानी के संगीत शिक्षक  राजेन्द्र कर्मा थे। भजन मंडलियों को पुरस्कार पटवारी ग्रुप के राजेश पटवारी, उमाशंकर सोनी दी श्रीराम भोजनालय के राजेश जोशी की ओर से प्रदान किए गए थे। संचालन प्रवीण शर्मा ने किया। एवं आभार दिग्विजयसिंह राठौर ने माना। 

No comments:

Post a Comment