HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 15 April 2018

धार कलेक्टर श्रीमन शुक्ला जी का तबादला नए कलेक्टर होंगे दीपक सिंह अन्य आई.ए.एस अधिकारी की सूची देखें

धार कलेक्टर श्रीमन शुक्ला जी का तबादला नए कलेक्टर होंगे दीपक सिंह

अन्य आई.ए.एस अधिकारी की सूची देखें
        भोपाल। मध्यप्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की दूसरी ट्रांसफर लिस्ट ​जारी हो गई है। इसमें 6 अधिकारियों को लिस्टेड किया गया है। जिसमें से 3 कलेक्टर हैं। गुना कलेक्टर को भोपाल बुला लिया गया है जबकि बुरहानपुर कलेक्टर को धार भेजा गया है। धार कलेक्टर को भी भोपाल बुला लिया गया है। 
   गुना कलेक्टर राजेश जैन को सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। बी विजय दत्ता अब गुना के नए कलेक्टर होंगे। इसी तरह दीपक सिंह को बुरहानपुर से धार का कलेक्टर बनाया गया है। धार कलेक्टर श्रीमन शुक्ला को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण का संचालक बनाया गया है। वहीं विवेक पोरवाल को एमडी राज्य औद्योगिक विकास निगम और ट्राइफेक बनाया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले एक दो दिन में सरकार कुछ और अधिकारियों के तबादले कर सकती है।

No comments:

Post a Comment