HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 4 April 2018

पंचायत गठन से भाजपा की नई लीडरशिप स्थापित होगीः मुख्यमंत्री

पंचायत गठन से भाजपा की नई लीडरशिप स्थापित होगीः मुख्यमंत्री

युवा मोर्चा के पंचायत गठन अभियान की बैठक भोपाल में संम्पन 
 पंचायत गठन अभियान के माध्यम से ढाई लाख से अधिक युवाओं को मोर्चा जोडने का काम करेगा-अभिलाष पाण्डे
पंचायत गठन से भाजपा की नई लीडरशिप स्थापित होगीः मुख्यमंत्री

   संजय शर्मा संपादक हैलो-धार पत्रिका         
          भोपाल- मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि युवा मोर्चा ने पंचायत गठन का जो संकल्प लिया था वह आज पूरा होता दिखाई दे रहा है, यह अदभुत कार्य है। इन इकाईयों में सभी का प्रतिनिधित्व दिख रहा है। पंचायत का गठन सबसे कठिन कार्य है। उसे साकार करने का काम युवा मोर्चा ने किया है। पंचायत गठन से भाजपा की नई लीडरशिप स्थापित होगी। यह बात मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में युवा मोर्चा के पंचायत गठन अभियान की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री  सुहास भगत, प्रदेश मीडिया प्रभारी  लोकेन्द्र पाराशर एवं मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष  अभिलाष पाण्डे, मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष व पंचायत गठन अभियान के प्रदेश प्रभारी  सी.पी. मिश्रा मंचासीन थे। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री  के.पी. झाला एवं आभार  प्रदीप नायर ने माना।
                 शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि 1988 में जब मैं युवा मोर्चा का अध्यक्ष बना था, तब हमने पंचायत गठन का संकल्प लिया था और पंचायत गठन के कारण नया यूथ भाजपा से जुड़ा, जिसके परिणामस्वरूप 1990 में कांग्रेस के किले को ढहा दिया गया। मध्यप्रदेश की धरती पर वह इतिहास फिर उतरते हुए देख रहा हूँ । जिसके लिए युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  अभिलाष पाण्डे और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूँ। उन्होंने कहा कि परिश्रम, संघर्ष और पसीना बहाने से लीडरशिप स्थापित होती है। राजनैतिक दल कभी बंधा हुआ पानी नहीं होना चाहिए। पानी प्रवाहित नदी की तरह होना चाहिए तो वह स्वच्छ होता है। इसी तरह राजनैतिक दल में नए कार्यकर्ता जुड़ते रहना चाहिए। युवा मोर्चा इस अभियान के माध्यम से नवमतदाता को जोड़ने का काम करे। उन्होंने कहा कि यह काम सिर्फ चुनाव का नहीं है। राष्ट्रवाद के आदर्शो से प्रेरित यह काम है। वर्तमान समय में भाजपा की बढ़ती विचारधारा से कई ताकते हमसे परेशान है और समाज को तोड़ने और बांटने का काम कर रही है। हमारी विचारधारा के खिलाफ एक लड़ाई चल रही है। समाज में वैमनस्य फैलाने के प्रयास जारी है। मोर्चा के कार्यकर्ता सावधान होकर, डंटकर उनका सामना करें और सामाजिक समरसता के ताने बाने को और मजबूत करें। हमें सामाजिक समरसता के लिए मैदान में आना होना और इसकी जिम्मेदारी हम सब की है।
                उन्होंने कहा कि हम देश के लिए चुनाव जीत रहें है। 2018 और 2019 के चुनाव जीतना जरूरी है। एक चोट से विपक्ष चारों खाने चित हो जायेगा। जिसके लिए हर एक को डटना पड़ेगा। अपने आप को झोककर काम करें। मध्यप्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाएं और  नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए जुट जाए।
                 अभिलाष पाण्डे ने मोर्चा के पंचायत स्तर के कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि पंचायत गठन अभियान के माध्यम से ढाई लाख से अधिक युवाओं को मोर्चा जोडने का काम करेगा। पार्टी के कार्यक्रमों को पंचायत स्तर तक पहुंचाने में और मिशन 2018-2019 की विजयश्री में मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

No comments:

Post a Comment