HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 4 April 2018

भाजपा का स्थापना दिवस पंचायत स्तर पर मनाया जाए - संभागीय संगठन मंत्री जयपाल चावड़ा

भाजपा का स्थापना दिवस पंचायत स्तर पर मनाया जाए - संभागीय संगठन मंत्री जयपाल चावड़ा

कुक्षी नगर में भाजपा की जिला बैठक संपन्न

   
संजय शर्मा संपादक हैलो-धार पत्रिका
      धार ,कुक्षी- नगर के जस गार्डन पर भाजपा की जिला बैठक संपन्न हुई, जिला बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया । भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री जयपाल चावड़ा, इंदौर के वरिष्ठ भाजपा नेता बाबू सिंह रघुवंशी, धार जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ राज बर्फा, विनोद शर्मा, करण सिंह पवार, दिलीप पाटोदिया, सरदारपुर विधायक वेलसिंह भूरिया, जिला महामंत्री उमेश गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष मुक़ामसिंह किराड़े मंच पर उपस्थित थे ।
           जिला बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देते हुए संभागीय संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावडा ने कहा भाजपा का स्थापना दिवस प्रत्येक मंडल पर ग्राम स्तर पर मनाया जाए कार्यकर्ता स्थापना दिवस के अवसर पर अपने अपने वाहनों में भाजपा का ध्वज लगाएं घरों में भाजपा का झंडा फहराने का कार्य करें उन्होंने कहा भाजपा के कार्यों को जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता लाए आने वाले समय में कार्यकर्ता चुनौतियों का सामना करें आज कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है कांग्रेस आज जातिवाद का जहर घोलने में मैं लगी है भाजपा एक विश्वव्यापी संगठन है जिसका कार्यकर्ताओं को गर्व होना चाहिए वह एक राष्ट्रीय पार्टी पार्टी के कार्य करता है कार्यकर्ता बुथ  केंद्रों को मजबूत करने का कार्य करें कांग्रेस आने वाले समय में भ्रम फैलाने का कार्य करेगी जिसका कार्यकर्ता मुखर होकर उसका जवाब दें 
      धार जिला प्रभारी बाबू सिंह रघुवंशी ने किसान यात्रा, श्रमिक पंजीयन, एवं कर्णय कार्यों की सूचीबद्ध करने हेतु विषयों पर अपने विचार रखते हुए कहा मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा जन हितेषी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिसका लाभ समाज के सभी वर्गों को मिल रहा है इन सभी कार्यों को लेकर कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें श्रमिक पंजीयन को लेकर उन्होंने कहा श्रमिक पंजीयन के पहले दिन 8 लाख लोगों ने अपना पंजीयन करवाया श्रमिक पंजीयन योजना के अंतर्गत कार्यकर्ता जोड़ने का कार्य करें कार्यकर्ता अपना कार्य जवाबदारी के साथ करें जो कार्य भाजपा की सरकार में किए गए हैं वह कार्य आज तक किसी भी सरकार में नहीं हुए किसान यात्रा को उन्होंने कहा भाजपा किसान हितेषी सरकार है इसीलिए मध्य प्रदेश को पांचवी बार कृषि कर्मठ पुरस्कार दिया गया है कार्यकर्ता अपना कार्य जवाबदारी निष्ठा के साथ करें जिला बैठक में स्वागत उद्बोधन भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राज बर्फा ने देते हुए कहा आज देश में विघटनकारी तत्व देश को तोड़ने का कार्य कर रहे हैं जातिवाद का जहर फैलाया जा रहा है जिसका सामना भाजपा कार्यकर्ताओं को करना है भाजपा कार्यकर्ता मतदान केंद्र तक पहुंच कर अपने-अपने बुथो को मजबूत करने का कार्य करें जिला बैठक में संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, डॉ शरद विजयवर्गीय, विनोद शर्मा, कन्हैया लाल यादव, कुक्षी विधानसभा प्रभारी रामेश्वर पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्रसिंह बघेल, अनीता शर्मा, जिला मंत्री महेंद्र सेफ्टा, जयदीप पटेल, अनीता शर्मा, के साथ जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री, मोर्चा प्रकोष्ठों के मंडल अध्यक्ष के साथ अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे संचालन डॉ शरद विजयवर्गीय ने किया आभार उमेश गुप्ता ने माना उक्त जानकारी संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी एवं भाजपा कार्यालय मंत्री सत्येंद्र मिश्रा ने दी ।

No comments:

Post a Comment