HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 19 April 2018

खैरोद में अखिल भारतीय क्षत्रिय दांगी समाज के 40 जोड़ें का सामुहिक विवाह संपन्न

 खैरोद में अखिल भारतीय क्षत्रिय दांगी समाज के 40 जोड़ें का सामुहिक विवाह संपन्न

गांव में एक साथ विवाह भोज करवानें वालें 6 समाजननों को किया सम्मानित

पवन वैष्णव नागदा (धार )
       नागदा (धार) समीपस्थ ग्राम खैरोद में अखिल भारतिय क्षत्रिय दांगी समाज का रात्रि कालिन सामुहिक विवाह अक्षय तृतीया की रात्री में आचार्य अशोक उपाध्याय एवं सहयोगी पंडीतों के आचार्यत्व में सम्पन्न हुवा, सामूहिक विवाह में सभी समाजजनों नें उत्साह एवं उमंग के साथ सहभागिता के साथ सामुहिक सहभोज ग्रहण किया किया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम मे विषेश अतिथि के रुप में क्षत्रिय दांगी समाज के राष्ट्रीय महामंत्री ठाकुर ओम दांगी (एडवोकेट) इंदौर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर हिंदुसिंह कछवाया, महिला प्रदेशाध्यक्ष श्रीमति शालिनी रतोरिया, मध्य प्रदेश पुलिस उप निरिक्षक श्रीमती मनिषा दांगी, समाज के जिलाध्यक्ष रमेश पटेल बामनसुता, युवा संघ के जिलाध्यक्ष महेश मंडलोई बदनावर, प्रोफेसर.रामेश्वर देवड़ा खरगोन सहित अतिथि मंचासीन थें। 
        अतिथियों का स्वागत समाज के दांगी बापुसिंह मोरी, सीताबाईकामदार, लक्ष्मीबाई कछवाया, श्रीमति चंदरबाई चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ग्राम गयडावद में विवाह के दौरान सामुहिक भोज (अलग-अलग भोजन के बजाय एक साथ भोजन करवाने) करवानें पर उत्तकृष्ट एवं सहरानिय कार्य करने वाले 6 समाजजनों करणसिंह डोडिया, रामचंद्र मकवाना, गोपाल सिंह चौहान, समन्दर सिंह चौहान, मनोहर सिंह वरेड, रामेश्वर मकवाना का सम्मान मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया।
          अतिथि उदबोधन में उपनिरीक्षक श्रीमति मनिषा दांगी ने बालिकाओ कि शिक्षा पर विषेश जोर देते हुये समाज के पालको से अपिल कि कि अपनी बालिकाओं को अच्छी व बेहतर शिक्षा दिलवाएं, बेटी को इतना पढ़ाओ कि लड़कें वाले आकर के खुद बोले कि हमे दहेज नही सिर्फ लड़की ही चाहिये। श्रीमति शालिनी दांगी ने अपने सम्बोधन मे महिला संगठन कि रुप रेखा पर तथा महिला संगठन तैयार करने, बालिकाओं एवं महिलाओ को आत्मनिर्भर व जागरुक करनें पर अपने विचार रखे, राष्टीय महामंत्री ठाकुर ओम दांगी ने संगठन व समाज के विकास पर उदाहरण देते हुये प्रकाश डाला, सचांलन दांगी हिंदुसिंह कछवाया ने किया, आभार दांगी संतोष कछवाया ने माना।

No comments:

Post a Comment