HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 19 April 2018

सिमराली में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अन्तर्गत आयोजित हुआ सामूहिक विवाह सम्मेलन

सिमराली में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अन्तर्गत आयोजित हुआ सामूहिक विवाह सम्मेलन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने नव दम्पत्तियों को दिया मोबाईल पर खुशहाल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद
सामूहिक विवाह सम्मेलन में कुल 419 जोड़े बंधे विवाह सूत्र के बंधन में
सिमराली में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अन्तर्गत आयोजित हुआ सामूहिक विवाह सम्मेलन

381 जोड़ों के हिन्दू रीति-रिवाज से तथा 38 जोड़ों के मुस्लिम रीति-रिवाज से हुए विवाह/निकाह
संजय शर्मा संपादक हेलोधार न्यूज़ 
          धार, 19 अप्रैल 2018 मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अन्तर्गत गुरूवार को धार जिले के धरमपुरी विकासखण्ड के ग्राम सिमराली में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री षिवराजसिंह चैहान ने नव दम्पत्तियों को कलेक्टर श्री दीपक सिंह के मोबाईल पर दिए संदेश  से सफल व खुशहाल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। सामूहिक विवाह में कुल 419 जोड़े सामूहिक विवाह सम्मेलन में  वैवाहिक बंधन में बंधे। जिनमें से 381 जोड़ों के विवाह हिन्दू रीति-रिवाज से वैदिक मंत्रोचार के साथ अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर सम्पन्न हुए। वहीं 38 जोड़ों का निकाह काजी द्वारा मुस्लिम रीति-रिवाज द्वारा सम्पन्न कराए गए।
    सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान वर-वधुओं को प्रतिकात्तमक रूप से विभिन्न सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरा सबसे पहले मंच से दिव्यांग जोड़ों को सामग्री का वितरण किया गया।
       इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री  विक्रम वर्मा, विधायक धार श्रीमती नीना-विक्रम वर्मा, विधायक धरमपुरी  कालुसिंह ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅं. राज बर्फा, कलेक्टर  दीपक सिंह, पुलिस अधीक्षक  बीरेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  आर.के. चौधरी , एसडीएम मनावर  बी.एस. सोलंकी, एसडीएम कुक्षी  रणजीतसिंह बालोदिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद धरमपुरी  सिसोदिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, पत्रकारगण उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment