HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 14 April 2018

प्रदेश में किसान सम्मान यात्रा का समापन 15 अप्रेल को

प्रदेश में किसान सम्मान यात्रा का समापन 15 अप्रेल को 

मुख्यमंत्री बालाघाट, प्रदेश अध्यक्ष खण्डवा एवं मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष देवसर में किसानों का सम्मान कर यात्रा का समापन करेंगे

विधानसभा स्तर पर भव्यता के साथ किसान सम्मान यात्राओं का समापन होगा
                भोपाल- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा 5 अप्रैल से प्रारंभ किसान सम्मान यात्रा का 15 अप्रैल को विधानसभा केन्द्रों पर भव्यतापूर्ण कार्यक्रम के साथ समापन होगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान बालाघाट जिले में कृषि मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन के साथ यात्रा के समापन समारोह में मौजूद रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान खण्डवा विधानसभा एवं मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकसभा सांसद श्री वीरेंद्र सिंह मस्तए सांसद श्रीमती रीति पाठक और मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत सिंगरौली के देवसर में किसानों का सम्मान कर यात्रा का समापन करेंगे। 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री व सांसद श्री मनोहर ऊँटवाल और मण्प्रण् जन अभियान परिषद् के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र गौतम शुजालपुर में यात्रा के समापन समारोह में उपस्थित रहेंगे।
                15 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री श्री वीरेंद्र खटीक टीकमगढ़ के पृथ्वीपुर में, सांसद व भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सावित्री ठाकुर धार के गंधवानी में, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विनोद गोटिया कटनी के बड़वारा में, प्रदेश महामंत्री श्री विष्णुदत्त शर्मा राघौगढ़ में, प्रदेश मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके मण्डला की बिछिया में, प्रदेश मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर रायसेन जिले की सिलवानी में, प्रदेश मंत्री और भाजपा किसान मोर्चा के प्रभारी श्री रघुनाथ सिंह भाटी सीहोर जिले की इछावर विधानसभा के ग्राम धामन्दा में, प्रदेश मंत्री श्री पंकज जोशी इंदौर जिले की देपालपुर विधानसभा में, मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दीपक विजयवर्गीय होशंगाबाद के पिपरिया में, प्रदेश प्रवक्ता सुश्री राजो मालवीय होशंगाबाद के सोहागपुर में उपस्थित रहेंगी।
                युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पांडे जबलपुर, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लता ऐलकर शहडोल के जयसिंह नगर में, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत सिंह कुशवाह नरसिंहपुर में, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज कैरो विदिशा के कुरवाई तथा क्षेत्रीय विधायक वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में विधानसभा स्तर पर यात्रा का समापन करेंगे।

No comments:

Post a Comment