HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 11 March 2018

भाजपा किसान मोर्चा की संभाग स्तरीय बैठक में आगामी किसान सम्मान यात्रा भव्य निकलने दिलाया संकल्प

भाजपा किसान मोर्चा की संभाग स्तरीय बैठक में आगामी किसान सम्मान यात्रा भव्य निकलने दिलाया संकल्प 

केंद्र और राज्य सरकार की किसान हितैषी योजना व उपलब्धि का प्रचार -प्रसार अधिक हो -श्री जयपाल सिंह चावड़ा 

    इंदौर - भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की आज इंदौर भाजपा कार्यालय पर एक संभाग स्तरीय बैठक आयोजित की गई किसान सम्मान यात्रा कार्यशाला में मार्गदर्शन देने के लिए  मुख्यरूप से भाजपा संभाग संगठन मंत्री श्री जयपाल सिंह चावड़ा ,किसान मोर्चा राष्ट्रिय मंत्री ओम जी यादव ,मोर्चा प्रदेश महामन्त्री श्री कैलाश चंद्र यादव ,मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष  श्री प्रेम नारायण पटेल ,प्रदेश मंत्री श्री कृष्ण चद्र यादव ,भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा ,मंचासीन थे। 
    कार्यशाला का आरम्भ भगवान बलराम के चित्र माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर स्वागत गीत के साथ हुआ सर्वप्रथम  श्री कृष्ण चंद्र यादव ने योजनाओ के बारे में विस्तृत बताया आगामी प्रस्तावित किसान सम्मान यात्रा 5 अप्रेल 2018 से 15 अप्रेल तक पुरे प्रदेश भर में विधान सभा स्तर  पर यात्रा निकली जाएगी इस किसान सम्मान यात्रा में जिले के उत्कृष्ट किसान  भाइयो को सम्मानित किया जाएगा।
संभाग संगठन मंत्री श्री जयपाल सिंह चावड़ा ने अपने उद्भोधन में कहा की यात्रा की दौरान किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियो को केंद्र सरकार और राज्य सरकार की किसान हितैषी योजना व उपलब्धि का प्रचार -प्रसार अधिक से अधिक हो,भाजपा किसान मोर्चा को भी किसान हितैषी योजना की पूरी जानकारी होना चाहिए। अतिथि किसान मोर्चा राष्ट्रिय मंत्री ओम जी यादव ,मोर्चा प्रदेश महामन्त्री श्री कैलाश चंद्र यादव ,मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष  श्री प्रेम नारायण पटेल ,भाजपा नगर अध्यक्ष इंदौर  कैलाश शर्मा आदि ने भी अपने विचार रखे। 
     संभाग के सभी जिले से आए किसन मोर्चा  जिलाध्यक्षों ने भी अपने विचार रखे मुख्य रूप से धार जिला अध्यक्ष श्री जगदीश जाट ,झाबुआ जिला अध्यक्ष श्री जायसवाल ने जिला व मंडल यात्रा प्रभारी नियुक्त भी किया ,इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा इंदौर जिला अध्यक्ष जीवन गहलोद ,महेश  भाई ,पदेशकार्यसमिति सदस्य शिवराम रघुवंशी ,ईश्वर पाटीदार , किसान मोर्चा धार से संजय मुकाती ,शिवपाल आर्य ,अमृत पाटीदार ,जगदीश कामदार ,विजय रघुवंशी ,रामेश्वर दाग़ी ,ब्रजेन्द्र सिंह चौहान ,पूर्णा शंकर शर्मा,ओंकार लाल जाट, मोर्चाजिला कार्यालय मंत्री अनिरुद्ध सिंह ठाकुर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। 
    यह जानकारी भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी 

No comments:

Post a Comment