HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 8 March 2018

धार नगर पाल‍िका में पार्षदों एवं कर्मचारियों ने किया मह‍िलाओं का सम्मान

धार नगर पाल‍िका में पार्षदों एवं कर्मचारियों ने किया मह‍िलाओं का सम्मान

        धार- अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर पालिका धार में पार्षदों एवं कर्मचारियों द्वारा महिलाओं को सम्मान किया गया। सर्वप्रथम मुख्य नगर पालिका अधिकारी डाॅ.मधु सक्सेना का सम्मान उपस्थित पार्षदगण , उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया, आवास एंव लोकनिर्माण समि‍ति‍ बंटी डोड, मसीत अली, सिद्धार्थ भूरिया, वाकिफ भाई एवं समस्त कर्मचारियों ने किया। महिला पार्षद नेहा प्रजापत जया बबलू कुशवाह,सपना रिंकू यादव , नीलू गनावा मावी , कौसर शकील खान, अनिता ओप्रकाश अग्रवाल का सम्मान पार्षदों व कर्मचारियों ने किया। महिला कर्मचारियों में आवासीय सहायक संचालक, कु.रचना पंड्या, एवं मोनिका पंडित, रेणु वर्मा, मंजुला सेंगर, ममता पटेल, अमिता सिंह, बसंतिबाई,रूखसाना,किरण व्यास, कु.टीना राठोर का स्वागत समस्त कर्मचारियों ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने केक काटा एवं मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम का संचालन अजय अग्रवाल ने किया एवं आभार अरविंद डोड ने माना।

No comments:

Post a Comment