HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 6 March 2018

रंग पंचमी धार नगर में धूम धाम से मनाई ऐतिहासिक निकली फ़ाग यात्रा

रंग पंचमी धार नगर में धूम धाम से मनाई ऐतिहासिक निकली  फ़ाग यात्रा 

श्री राधा कृष्ण समरसता फाग यात्रा ,पंछी ग्रुप पौ चौपाटी एंव नगर पालिका धार ने निकली ऐतिहासिक फ़ाग यात्रा 


 संजय शर्मा संपादक "हैलो -धार न्यूज़"
   धार - रंगो का त्यौहार रंग पंचमी को सुबह से ही नगर की मुख्य कॉलोनी व  प्रमुख मार्गो पर एक दुसरो को रंग लगाकर लोग बधाई दे रहे थे। श्री राधा कृष्ण समरसता फाग यात्रा मोती बाग़ चौक ज्योति मंदिर परिसर से भोज उत्सव समिति पदाधिकारियों ने आरती के बाद फ़ाग यात्रा प्रारम्भ हुई ,श्री राधा कृष्ण समरसता फाग यात्रा ,पंछी ग्रुप पौ चौपाटी एंव नगर पालिका धार के साथ-साथ विभिन्न समाजो और संगठनों ने निकली ऐतिहासिक फ़ाग यात्रा शहर के प्रमुख  मार्ग  राजवाड़ा ,आनंद चौपाटी ,धानमंडी ,पट्ठा चौपाटी,नालछा दरवाजा होते हुए पौ चौपाटी पर फ़ाग यात्रा का समापन हुआ। 
      यात्रा में 10 डीजे साउंड थे और सभी में होली के सुमधुर गीतों से नगर की जनता झूम उठी हर युवा नाच रहा था और एक दूसरे को रंग लगा रहा था ,पंछी ग्रुप पौ चौपाटी  द्वारा सांस्कृतिक नृत्य टीम ने तो और भी समां बांध दिया। 
       इस फागयात्रा में भोज उत्सव समिति से अशोक जैन,गोपाल शर्मा ,शैलेश यादव , सत्यनारायण ठाकुर (टूटू ठाकुर), कृष्णा नागर, मोहन देवडा, बाबुलाल नायक, जगदीश  राठौर, श्याम मालवा, हेमंत दौराया, विश्वास  पांडे, विजय वर्मा, हिंदू जागरण मंच से राजेश  शुक्ला, सुधीर वाजपेयी, सतीश  सोनी, बंटी, मृणाल दौराया,धार नगर पालिका से  अध्यक्ष पर्वत सिंह चौहान ,पालिका पार्षदगण ,भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप पाटोदिया ,अनंत अग्रवाल,हरिराम पटेल, कांग्रेस नेता मनोज गौतम ,आशीष भाकर , सहित अन्य सामाजिक वरिष्ठ जन व पत्रकार उपस्थित थे।
    पुलिस प्रसासन का सराहनीय कार्य रहा कानून व्यवस्था को देखते हुए फ़ाग यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। 

No comments:

Post a Comment