HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 10 March 2018

कल इंदौर में भाजपा किसान मोर्चा की संभाग स्तरीय बैठक

 कल  इंदौर में  भाजपा किसान मोर्चा की संभाग स्तरीय बैठक

    धार- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की संभाग स्तरीय बैठक दोपहर 1 बजे भाजपा कार्यालय इंदौर पर आयोजित की जा रही है। बैठक में मार्गदर्शन देने मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, भाजपा संभाग संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावड़ा, बैठक प्रभारी कैलाश चंद्र पाटीदार, कृष्ण चंद्र यादव ,उपस्थित रहेंगे। 
    भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया की यह बैठक प्रस्तावित किसान सम्मान यात्रा जो की पुरे प्रदेश के साथ-साथ इंदौर संभाग में भी निकली जाएगी किसान मोर्चे की तैयारी को लेकर यह बैठक आयोजित की जा रही है । 
      भाजपा किसान मोर्चा धार जिलाध्यक्ष जगदीश जाट ने बताया की इस विशेष बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला पदाधिकारी, मोर्चा मंडल अध्यक्ष, जिला मिडिया प्रभारी, सोशल मिडिया प्रभारी अपेक्षित रहेंगे।

No comments:

Post a Comment