HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 24 March 2018

किसी भी चुनाव में जीत और हार का मुख्यकारण कार्यकर्ता होता है -विधायक शेखावत

गांव-गांव पहुचेगी किसान सम्मान यात्रा

किसी भी चुनाव में जीत और हार का मुख्यकारण कार्यकर्ता होता है -विधायक शेखावत 
-विधायक शेखावत

   संजय शर्मा संपादक हैलो-धार
   बदनावर- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने 14 सालो से किसानों के हित के बारे में सोचा है, खेती को लाभ का धंधा बनाने में अनेकों योजनाओं का संचालन हो रहा है, आगामी दिनों में भाजपा किसानों के पास पहुँच कर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवा रही है। किसान सम्मान यात्रा के माध्यम से किसानों का सम्मान किया जावेगा, किसी भी चुनाव में जीत और हार का मुख्यकारण कार्यकर्ता होता है कार्यकर्ता अगर मजबूत होगा तो बूथ स्तर तक जाकर मतदाताओं को मजबूत करेगा  उक्त उदगार  विधायक भंवरसिंह शेखावत ने स्थानीय बदनावर विश्राम गृह में भाजपा द्वारा  बदनावर विधानसभा क्षेत्र में   5 अप्रेल से 15 अप्रेल के मध्य निकलने वाली किसान सम्मान यात्रा की तैयारी के संबंध में भाजपा नेता एवं कायकर्ताओ  की उपस्थित में  कही ।
      भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदीश जाट ने अपने सम्बोधन में कहा की किसान सम्मान यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा निकली जाएगी इस यात्रा में उत्क़ष्ट किसानो का सम्मान किया जाएगा सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र में 11 दिन यात्रा विभिन्न ग्रामो से गुजरेगी। बैठक को भाजपा जिला अध्यक्ष डाॅ राज बरफा, पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, भाजपा जिला महामंत्री  एवं जिला यात्रा प्रभारी मनोज सोमानी, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रकाश राव सांवत, ने भी सम्बोधित  किया।स्वागत भाषण विधानसभा यात्रा प्रभारी शिवरामसिंह रघुवंशी ने दिया, बैठक का संचालन हितेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने किया आभार यात्रा सह प्रभारी अमृतलाल पाटीदार ने व्यक्त किया । 
   बैठक में भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष प्रजेन्द्र भटट, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष गजेन्दसिंह डोडिया, सादलपुर मण्डल अध्यक्ष राजेश वर्मा, मार्केटिक सोसायटी नारायणसिंह देवडा, विधानसभा यात्रा सह प्रभारी ईश्वर कटारा, , उमाशंकर यादव, महामंत्री देवेन्दसिंह राणावत, रामकिशन दांगी, दिनेश केलवा, चन्द्रभानसिंह सोलंकी कृष्णालाल पाटीदार, सुरेश राठौड, देवपालसिंह, प्रितेशसिंह पंवार, राकेश राठौड, मुन्नालाल बाकुरली, मलखानसिंह, ईश्वर झाडीवाला, सुरेश राठौड,योगेश मुकाती, हर्षदीपसिंह चैहान, सुनील राठौड, जय सुर्या,दुलेसिंह किर, गोवर्धनसिंह पिंजराया, , नारायणसिंह अनारद, गटटुलाल जाट, राजु मकवाना, रामेश्वर गढी, जगदीश पाटीदार, वरदीचंद राठौड, जितेन्द्रसिहं पंवार, मितेश शर्मा, देवेन्द्र मोदी, अशोक पटेल जवास्या, समंदरसिंह चावडा, ओपी बना, रामेश्वर पाटीदार, प्रहलाद राठोड, संतोष चैहान डाक्टर, भोजराज जाट, जितेन्द खेनवार,जितेन्द्र शर्मा,विजयसिंह,श्रीपालसिंह पंवार, सहित भाजपा के समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment