HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 24 March 2018

शहीद क्रांति यात्रा मशाल रैली में सैकड़ो उत्साहित युवा धार शहर के प्रमुख मार्ग से निकले

शहीद क्रांति यात्रा मशाल रैली में सैकड़ो उत्साहित युवा धार शहर के प्रमुख मार्ग से निकले 

 संजय शर्मा संपादक हैलो-धार

धार- शहीद क्रांति यात्रा का आयोजन जिला मुख्यालय पर किया गया। इसके तहत जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजीव यादव के नेतृत्व में सैकड़ों युवा मशाल रैली में शामिल हुए। देशभक्ति के जज्बे के साथ में यह आयोजन अपने आप में महत्वपूर्ण रहा। इसमें बड़ी संख्या में उत्साहित युवा शामिल हुए।
      शहीदों पर आधारित एक जीवंत झांकी भी इसमें प्रदर्शित की गई।मशाल रैली 23 मार्च शाम 7 बजे से लालबाग परिसर से देश भक्ति गीतों के साथ हर युवा अमर शहीद के नारे लगा रहा था मशाल रैली में प्रमुख रूप से सामाजिक समरसता प्रांत प्रमुख श्री प्रमोद झा ,युवामोर्चा जिलाध्यक्ष सन्नी रिन ,नगरपालिका उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया ,प्रमोद मानेकर ,कपिल यादव ,राकेश चौहान लक्की अरोरा ,सौरभ त्रिपाठी सहित सैकड़ो युवा उपस्थित थे 

No comments:

Post a Comment