HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 12 March 2018

अमेरिका पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन विश्व पर्यटल स्थल मांडू पहुंची

अमेरिका पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन विश्व पर्यटल स्थल मांडू पहुंची

 संजय शर्मा संपादक "हैलो -धार न्यूज़"
  धार,मांडू- अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन अब से कुछ देर पहले धार जिले के विश्व पर्यटल स्थल  मांडू पहुंची। हिलेरी क्लिंटन  के साथ 2 से चार अन्य साथी भी आए है, हिलेरी क्लिंटन की सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मियों के साथ जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी डीके नागेंद्र सहित पूरी टीम मुस्तैद है। हिलेरी मांडू ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन आज करेंगी।
     इसके बाद वे मालवा की स्वागत परंपरा के साथ-साथ यहां स्वादिष्ट भोजनों का भी लुत्फ लेंगी। साथ ही वहीं उनके ठहरने का विशेष इंतजाम जहाज महल परिसर के तवेली महल में किया गया है, हालांकि 2 से 3 घंटे ही वे यहां पर रुकेगी। हिलेरी क्लिंटन को सुबह 10 बजे मांडू पहुंचना था, किंतु करीब दो घंटे देरी से वे मांडू पहुंची है। हिलेरी क्लिंटन जहाज महल सहित अन्य स्थानों को देखकर धरोहरों के इतिहास के बारे में जानकारी लेगी।

No comments:

Post a Comment