HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 13 March 2018

मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह कार्यक्रम अंतर्गत बदनावर में 337 जोडे का विवाह संपन्न

 मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह कार्यक्रम अंतर्गत बदनावर में  337 जोडे का विवाह संपन्न
 अतिथि रूप मे कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ एवं विधायक शामिल हुए 
 337 जोडे का विवाह संपन्न

      संजय शर्मा संपादक "हैलो -धार न्यूज़"
     बदनावर -मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह कार्यक्रम अंतर्गत आज यहां खेल स्टेडियम मे विवाह सम्मेलन का बडा आयोजन किया गया। सम्मेलन मे 337 जोडे का विवाह संपन्न हुआ। जिसमे 3 निकाह, 3 अंतरजातीय विवाह एवं 7 दिव्यांग जोडे भी शामिल है। 
       कार्यक्रम मे अतिथि रूप मे कलेक्टर श्रीमन शुक्ला , जिला पंचायत सीईओ रवीन्द्र कुमार चोधरी एवं विधायक भंवरसिंह शेखावत ,मेला तीर्थ प्राधिकरण उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह चाचू बना ,जनपद अध्यक्ष प्रकाश राव सावंत,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश जाट , शामिल हुए।
     इस अवसर पर कलेक्टर ने नवविवाहितो को आर्शिवाद देते हुए आयोजको को धन्यवाद दिया। जिन्होंने उम्मीद से भी अच्छा यह गरिमामय आयोजन संपन्न किया। विधायक ने कहा कि घर पर विवाह करने पर गिने चुने रिश्तेदार व गांव वाले शामिल होते है। किंतु आज यहां विवाह सूत्र मे बंधे जोड़ें  भाग्यशाली है। जिनके विवाह के साक्षी हजारो लोग रहे। लोगो को देखकर लग रहा है कि यह इसी माह कुुंभ के समान आयोजन है। जिसमे सम्मान के साथ बेटियों को विदा किया जा रहा है। स्टेडियम मे तेज गर्मी के बीच पांडाल लगाकर विधि विधान से इन जोडो का विवाह पंडित कांतिलाल जोशी व अखिलेश आनंद जोशी के आचार्यत्व मे संपन्न कराया गया। शहर काजी सलीमउल्ला ने निकाह पढाया। 
     स्वागत भाषण जनपद अध्यक्ष प्रकाश सांवत ने दिया। कार्यक्रम मे एसडीएम विजय मंडलोई, तहसीलदार योगेन्द्र मोैर्य, सीईओ प्रदीप पाल, एई मनोज शर्मा समेत भाजपा से जिलामहामंत्री मनोज सोमानी ,पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार , भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रह्लाद सिंह सोलंकी ,जिला पंचायत सदस्य रजनीश मालवीय, सुषमा पाठक ,महेंद्र सिंह सक्तावत ,राजेश अग्रवाल,अमृत पाटीदार ,ब्रजेन्द्र भट्ट ,सुनील मोदी ,गजेंद्र डोडिया ,राजेश वर्मा सहित सभी  छोटे बडे नेता मौजूद थे। कार्यक्रम मे पूर्व से विवाहित एक जोडे के दोैबारा आने तथा इस बारे मे पता चलने पर उसे पुलिस कार्रवाई की चेतावनी देते हुए हटाया गया।  संचालन प्रदीप पांडेय व शांताराम पाटीदान ने किया। सीईओ पाल ने आभार माना।

No comments:

Post a Comment