HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 19 March 2018

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निकाली जाएगी 11 दिवसीय किसान सम्मान यात्रा

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निकाली जाएगी 11 दिवसीय किसान सम्मान यात्रा 

भाजपा किसान मोर्चा के साथ सभी सात मोर्चे की अगुवाई में निकलेगी किसान सम्मान यात्रा 
 11 दिवसीय किसान सम्मान यात्रा


          धार - मध्यप्रदेश की सभी विधानसभाओं में पहुंचने वाली किसान सम्मान यात्रा 1 अप्रैल को मथुरा से कृषि कर्म के भगवान श्री बलदाऊ मंदिर में पूजा अनुष्ठान के साथ आरंभ होगी। पूजन के उपरांत किसान सम्मान यात्रा रैली के रूप में मध्यप्रदेश की सीमा मुरैना में प्रवेश करेगी जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ किसान बंधु यात्रा की अगवानी करेंगे।
     2 और 3 अप्रैल को सभी जिला मुख्यालयों पर जिला अध्यक्ष द्वारा यात्रा की पूजन सामग्री समारोहपूर्वक ग्रहण की जायेगी।इसी तरह किसान सम्मान यात्रा धार जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश कर यात्रा जिला प्रभारी विधानसभा प्रभारियों एव भाजपा किसान मोर्चा के साथ सभी सात मोर्चे के नेतृत्व में धार जिले की सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों में 5 अप्रैल को सम्मान यात्रा प्रारंभ की जायेगी। सम्मान यात्रा 11 दिवसीय होगी जो 5 अप्रैल से 15 अप्रैल 2018  तक चलेगी।
        भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया की प्रत्येक विधानसभा स्तर पर निकलने वाली यात्रा में ग्रामीणजन रथ में भगवान बलदाऊ का चित्र, हल, यमुना के पुनीत जल कलश और ब्रज भूमि की पावन रज का विधि विधान से पूजन करेंगे। यात्रा के प्रभारी और प्रमुख वक्ता ग्रामचौपाल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानों के हित में किये गये निर्णयों के साथ केंद्र एवं प्रदेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत करायेंगे।
      भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री जगदीश जाट व जिला प्रभारी मनोज सोमानी ने बताया की कृषि कर्म सामाजिक सदभाव सहिष्णुता पूर्ण सहयोग का अनुष्ठान है। सभी वर्गो ने कृषि संस्कार ग्रहण किए है, इसलिए इस यात्रा में सभी समुचित सम्मान के हकदार होंगे। गांव के प्रगतिशील कृषक,जैविक कृषि करने वाला उन्नत किसान ,दूध व पशुपालक किसान , बढ़ई, लुहार, मैकेनिक सभी किसान सम्मान यात्रा में सम्मान के पात्र बनेंगे। उन्हें किसान मोर्चा द्वारा किसानों को श्रीफल, शाॅल और उन्हें मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया जायेगा। 15 अप्रेल को धार जिला मुख्यालय पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ,प्रदेश सरकार मंत्री के मार्गदर्शन में किसान सम्मान यात्रा का गरिमामय समारोह का समापन होगा। इस दौरान सांसद ,भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राज बरफा ,विधायकगण ,वरिष्ठ जन की आतिथ्य में किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी भी किसानों को दी जायेगी।

किसान सम्मान यात्रा  विधानसभा प्रभारी,सह प्रभारी नियुक्त की  

    आगामी धार जिलर में किसान सम्मान यात्रा के प्रभारी की नियुक्ति संभाग संगठन श्री जयपाल सिंह चावड़ा की अनुसंशा एंव मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत ,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राज बरफा ,सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर,भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री जगदीश जाट  की सहमति से भाजपा माहमंत्री एंव यात्रा जिला प्रभारी श्री मनोज सोमानी ने धार विधानसभा प्रभारी संजय मुकति , सह प्रभारी विजय रघुवंशी ,गोपाल बिल्लोरे , बदनावर विधानसभा प्रभारी शिवराम रघुवंशी ,सह प्रभारी अमृत पाटीदार , ईश्वर कटारा ,सरदारपुर विधानसभा प्रभारी रामलाल संगीत्रा ,सह दशरथ सिंह ,नरेंद्र जाट ,गंधवानी विधानसभा प्रभारी शिवपाल आर्य ,सह सरदार मेड़ा ,सदाशिव बरफा ,मनावर विधानसभा प्रभारी हरिओम पाटीदार ,सह सुदर्शन चोयल ,जगदीश चोयल ,कुक्षी विधानसभा प्रभारी मुकाम सिंह किराड़े ,सह जयदीप पटेल ,खिमाजी भायल  ,धरमपुरी विधानसभा प्रभारी ठा. ब्रजेन्द्र सिंह चौहान ,सह राधेश्याम धड़िया ,विनय पटेल को मनोनीत किया। यह जानकारी भाजपा किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

No comments:

Post a Comment