HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 13 March 2018

सर्वब्राह्मण समाज के 101 जोड़ों का अनूठा आयोजन घर जैसा विवाह समारोह

सर्वब्राह्मण समाज के 101 जोड़ों का अनूठा आयोजन  घर जैसा विवाह समारोह 
मुख्यमंत्री खुद इस अनूठा विवाह समारोह में वर - वधु को आशीर्वाद देने आए
ब्राह्मण परिणयोत्सव समिति प्रमुख विधायक रमेश मेंदोला का विशेष सहयोग
 101 जोड़ों का अनूठा विवाह समारोह
 संजय शर्मा संपादक "हैलो -धार न्यूज़"
      इंदौर - सोमवार को सर्वब्राह्मण समाज का101 जोड़ों की घर जैसा विवाह समारोह अनूठा आयोजन हुआ। वैसे यह आयोजन सर्वब्राह्मण सामूहिक विवाह समरोह था लेकिन शादी समारोह में बारात से लेकर खाने और सभी व्यवस्थाएं घर जैसी ही थी। ब्राह्मण परिणयोत्सव समिति द्वारा गुजराती समाज परिसर इंदौर में आयोजित सामूहिक विवाह की शुरुआत चल समारोह के साथ हुई। दोपहर 2.30 बजे विजयनगर चौराहे से बारात निकली। इसमें दूल्हे घोड़ी पर सवार थे, वहीं दुल्हनें बग्घियों पर। यहां पर सभी दूल्हों ने एकसाथ तोरण मारा। इसके बाद मंत्रोच्चार के बीच सभी का वैदिक पद्धति से विवाह हुआ। प्रत्येक जोड़े को सोने-चांदी के जेवर, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, गृहस्थी का सामान दिया गया। सभी जोड़ों की मंत्रोच्चार के बीच वरमाला हुई। साथ ही मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बेटियों को सोने के जेवर समिति की और से दिए। सभी 101 जोड़ों ने मंत्रोच्चार के बीच एक साथ एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। 
  ब्राह्मण समाज ने हमेशा लोगों के कल्याण के लिए कार्य किया 

   समारोह के दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने कहा- ब्राह्मण समाज स्वयं के लिए नहीं बल्कि धर्म, समाज, देश-दुनिया के कल्याण का कार्य करता है। ब्राह्मण समाज ने सदैव नेतृत्व दिया है। उन्होंने भगवान परशु रामजी की जन्मस्थली जानापाव को धर्मजागरण केंद्र बनाने की बात भी कही। इससे पहले ब्राह्मण परिणयोत्सव समिति प्रमुख विधायक रमेश मेंदोला ने सीएम का स्वागत किया। इसके बाद कुछ अन्य लोगों ने स्वागत किया। मंच पर पं. विष्णुप्रसाद शुक्ला, समिति से जुड़े केदार शर्मा, आनंद पुरोहित, पं. अशोक भट्ट,पं सुमित मिश्रा , आदि मौजूद थे। 
 मुख्यमंत्री ने कहा हजारों लोगों की शादी करवाई 

    समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा- रमेश मेंदोला ने कई वर्षो से सैकड़ों जोड़ों की शादियां करवा दी। अद्‌भुत आयोजन करते हैं, लेकिन वे खुद कब शादी करेंगे? साथ ही यह भी कहा कि रमेशजी हमेशा चुप रहते है, भाषण नहीं देते। कार्यक्रम में भी पर्दे के पीछे रहते हैं, सामने नहीं आते। फिर भी इतना बड़ा और अच्छा आयोजन करते हैं। सीएम ने आयोजन के लिए समिति से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी।

No comments:

Post a Comment