HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 8 July 2023

मुख्यमंत्री 10 जुलाई को जिले के प्रवास पर

 मुख्यमंत्री 10 जुलाई को जिले के प्रवास पर 

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान सोमवार को लाड़ली बहना महिला सम्मेलन व रोड़ शो में शामिल होंगे

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल


   धार । मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान सोमवार 10 जुलाई 2023 को इंदौर से प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खाते में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे तथा प्रदेश के सभी जिलों में मौजूद लाड़ली बहनों को वर्चुअली संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री 10 जुलाई को धार जिले के मोहनखेड़ा तीर्थ परिसर में लाड़ली बहना सेना सम्मेलन में हिस्सा लेंगे तथा विशाल सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान रोड़ शो करेंगे !

  भाजपा जिला अध्यक्ष  मनोज सोमानी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को सांय 4 बजे मोहनखेड़ा से घाटाबिल्लोद तक रोड़ शो में भाग लेंगे। सभा स्थल से कुक्षी चौराहे, मंडी रोड़, राजगढ़ बस स्टैंड होते हुए शनि मंदिर सरदारपुर के बदनावर तिराहे पर भव्य स्वागत होगा।  ग्राम खरेली में क्षेत्रीय किसान नर्मदा माही लिंक परियोजना की बड़ी सौगात देने पर भाजपा कार्यकर्ता और किसान जन मुख्यमंत्री श्री चौहान का साफ़ बांधकर स्वागत करेंगे वहा से मंगोद मारोल से धार बायपास ब्रिज के नीचे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत होगा तथा उटावद और गुणवाद से घाटाबिल्लोद में रोड़ शो का समापन होगा। 

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि इस दौरान युवा आयोग अध्यक्ष डॉ निशांत खरे,कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, भाजपा संगठन जिला प्रभारी शयम बंसल,भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, सांसद छतर सिंह दरबार, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल,पूर्व मंत्री रंजना बघेल,धार विधायक नीना वर्मा,पूर्व सांसद, पूर्व विधायक एवं जनप्रतिनिधि भाजपा वरिष्ठ नेता जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।



No comments:

Post a Comment