HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 4 November 2022

रोजगार दिवस पर पीथमपुर आए मुख्यमंत्री ने करोड़ों के विकास कार्यों का उद्घाटन किया, रोजगार मेले में शामिल हुए

 रोजगार दिवस पर पीथमपुर आए  मुख्यमंत्री ने करोड़ों के विकास कार्यों का उद्घाटन किया, रोजगार मेले में शामिल हुए

मुख्यमंत्री ने 13 सौ 71 करोड़ रुपये के कार्यों का उद्घाटन किया

आज एक दिन में 3 लाख लोगों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है -  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान

संजय शर्मा संपादक
हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

    धार।  ( संजय शर्मा ) पीथमपुर में आज मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। साथ ही साथ 'एक जिला एक उत्पाद योजना' का भी शुभारंभ किया गया। रोजगार मेले में करीब 15 जिलों के प्रमुख उत्पादों के उत्पादक शामिल हुए। करीब 10 करोड़ की लागत से बनाया गया महाराणा प्रताप बस स्टैंड का लोकार्पण किया गया। 


  वहीं महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान प्रदेश सरकार के तीन मंत्री व क्षेत्रीय विधायक ,भाजपा जिला अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष कविता संजय वैष्णव  इस रोजगार मेला और महाराणा प्रताप बस स्टैंड का लोकार्पण कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रमिक और जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की।


औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के सेक्टर-1 में आज प्रदेश के मुख्य मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे और आयसर चौराहे के पास स्थित नवनिर्माण महाराणा प्रताप बस स्टैंड का लोकार्पण और महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण किया। आपको बता दें कि करीब 10 करोड़ की लागत से महाराणा प्रताप बस स्टैंड बनाया गया है। 


     वहीं महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर महाराणा प्रताप की मूर्ति भी लगाई गई है। वहीं इस कड़ी में नगर पालिका पीथमपुर द्वारा करीब 45 करोड़ के अलग-अलग विकास कार्य का भी ईलोकार्पण और भूमि पूजन किया गया। जिसमें शिवाजी महाराज की मूर्ति, बोकनेश्वर महादेव मंदिर में बनाया गया सामुदायिक भवन का लोकार्पण एवं मुख्य नगरपालिका की बिल्डिंग व अन्य कामों का लोकार्पण ओर भूमि पूजन किया गया है। वहीं धार जिले का रोजगार मेला भी लगाया गया।


   कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश के  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,  उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, प्रभारी मंत्री प्रभुराम चौधरी,शुष्म लघु उद्योग मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा,पूर्व केन्द्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, सांसद छतर सिंह दरबार,क्षेत्रीय विधायक नीना विक्रम वर्मा, जिला अध्यक्ष राजीव यादव,जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा,राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राजेश अग्रवाल,पूर्व मंत्री रंजना बघेल,


     भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, सहित, नगर पालिका अध्यक्ष कविता संजय वैष्णव,  भाजपा नेता दिलीप पाटोदिया समंदर सिंह पटेल भाजपा जिला महामंत्री सन्नी रिन, प्रकाश धाकड़, जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे, पूर्व विधायक करण सिंह पवार मुकाम सिंह किराड़े वेल सिंह भूरिया


   संजय बघेल वीरेंद्र बघेल सावित्री ठाकुर देवेंद्र पटेल अशोक पटेल विजय रघुवंशी संजय शर्मा कालीचरण सोनवानियासंजय वैष्णव, पिंटु जायसवाल प्रकाश धाकड़, मनोज जायसवाल आदि मंचासीन रहे। 


       कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि, मध्यप्रदेश में स्व सहायता समूह 20 हज़ार करोड़ का रोजगार कर रहे है। वही पीथमपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सिविल अस्पताल बनाने की भी स्वीकृति प्रदान की गई। 



    वहीं शहर की सड़कों के लिए 15 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव औद्योगिक निवेश  संजय शुक्ला, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग विभाग के सचिव  पी. नरहरि, संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार गुप्ता और पुलिस महानिरीक्षक चंद्रशेखर सोलंकी, कलेक्टर डॉ पंकज जैन, मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास केंद्र के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रोहन सक्सेना, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह,अपर कलेक्टर श्रंगार श्रीवास्तव ,अतिरिक्त पुलीस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार एसडीम दीपश्री गुप्ता  सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।




No comments:

Post a Comment