HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 29 October 2022

धार पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष:मुलाकात के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

 धार पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष:मुलाकात के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत 

 निश्चित तौर पर आने वाले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा 

संजय शर्मा संपादक
हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

     धार।  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री  भगवानदास सबनानी अल्प प्रवास के दौरान शुक्रवार देर रात्रि करीब दो बजे धार पहुंचे, रात्रि विश्राम के बाद सुबह धार से झाबुआ जाने से  पहले होटल में भाजपा जिला पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मिलने के लिए पहुंचे। 

    इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, विधायक नीना वर्मा, पूर्व विधायक करण सिंह पंवार, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल सहित अन्‍य नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। 


      इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप पटोंदिया ,अशोक जैन ,जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा,व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी आशीष गोयल , डॉ शरद विजयवर्गीय ,कन्हैयालाल यादव ,मनोज ठाकुर,विपिन राठौर संजय बघेल ,जय सूर्या, वल्लभ अग्रवाल , प्रशांत ठाकरे,आशुतोष विजयवर्गीय,कालीचरण सोनवानिया,अंकित भावसार, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।   


    मीडिया से चर्चा करते हुए श्री शर्मा ने कहा की जिस प्रकार नगरीय निकाय में धार, झाबुआ, आलीराजपुर में  हमें जीत मिली है उससे निश्चित तौर पर आने वाले विधानसभा में भी भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी। धार से लेकर झाबुआ मार्ग पर जिले के कई नेताओं ने अनेक स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया ।उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी। 



No comments:

Post a Comment