HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 9 September 2022

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष कानूनगों की अध्यक्षता में बैंच सम्पन्न हुई

 राष्ट्रीय  बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष  कानूनगों की अध्यक्षता में बैंच सम्पन्न हुई

विभिन्न श्रैणियों में कुल 207 प्रकरण का निराकरण समक्ष के करवाए गए

संजय शर्मा संपादक
हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

    धार।  9 सितम्बर 2022/ राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष  प्रियंक कानूनगों की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैंच की कार्यवाही शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धार में सम्पन्न की गई। इस दौरान बैंच के समक्ष विभिन्न श्रैणियों में कुल 207 प्रकरण प्रस्तुत कर उनके निराकरण संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा बैंच के समक्ष में ही करवाएं गये। साथ ही दो दिव्यांग बालकों को व्हीलचेयर एवं 5 बच्चों को सामाजिक विभाग द्वारा पेंशन जारी की गई। इस प्रकार आवेदकगणों की शिकायतों का निराकरण बैंच द्वारा तत्काल करवाया गया। 


     इस अवसर पर NCPCR टीम, सदस्य बाल कल्याण समिति, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड के साथ जिला शिक्षा अधिकारी, जिला खाद्य एवं आपुर्ति अधिकारी, जिला श्रम अधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग, विशेष किशोर पुलिस इकाई, एवं अन्य विभागो की उपस्थिति में प्रथम दिवस पर 124 कोविड केयर के प्रकरणों को NCPCR टीम के माध्यम से समक्ष में सुना गया एवं बच्चों को विभिन्न विभागीय योजनाओं से जोडे जाने की अनुशंसा की गयी। टीम के द्वारा जिला अस्पताल के SNCU वार्ड, आंगनवाड़ी केन्द्र एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय ग्राम नालछा का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।


   प्रारंभ में अध्यक्ष कानुनगों का स्वागत पारंपरिक भगोरिया नृत्य के माध्यम से समुह के द्वारा किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही स्टॉल एवं प्रदर्शनी का फिता कांटकर उद्धघाटन कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इसके पश्चात अध्यक्ष कानूंनगो ने मीडिया से बैंच आयोजन के संबंध में चर्चा की गई।


    बाल कल्याण समिति सदस्य  पंकज जैन, संदीप कुमार कानूनगो, प्रेमविजय पाटिल एवं श्रीमती मिताली प्रधान एवं किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य श्रीमती एकता शर्मा एवं राकेश दुर्गेश्वर ने प्रकरणों में सुनवाई में सहयोग किया गया।


No comments:

Post a Comment