HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 2 August 2022

हमारे देश की आन-बान-शान हमारे तिरंगे को गर्व एवं पूरे सम्मान के साथ फहराये- मंत्री डॉ चौधरी

 हमारे देश की आन-बान-शान हमारे तिरंगे को गर्व एवं पूरे सम्मान के साथ फहराये- मंत्री डॉ चौधरी

अंकुर अभियान में महिला स्वसहायता समूह की नर्सरी से पौधे लिए जाए- मंत्री श्री दत्तीगांव

जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत में 13 से 15 अगस्त को  नागरिकों द्वारा अपने घर पर तिरंगा फहराया जाएगा

संजय शर्मा संपादक
हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

      धार।  दो अगस्त  2022/ जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत में 13 से 15 अगस्त 2022 के बीच नागरिकों द्वारा अपने घर पर तिरंगा फहराया जाएगा। लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी एवं औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान व अंकुर अभियान की तैयारियों के लिए की जा रही कार्यवाही की बैठक जिला पंचायत सभागार में ली। 


       मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके साथ ही हर घर तिरंगा अभियान मनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत पूरे देश में हर घर तिरगा लगाया जाएगा। सभी जिले के वासी अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त तक हमारे देश की आन-बान-शान हमारे तिरंगे को गर्व एवं पूरे सम्मान के साथ फहराये। हर घर तिरंगा लोगों को उपलब्ध हो इसके लिए विक्रय सेंटर बनाए जाएगे और उनकी सूचना क्षेत्र के लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी जिससे वे वहॉ जाकर झंडा क्रय कर सके । साथ ही जो लोग सक्षम है और दूसरो को झंडा देना चाहते है वे भी अपनी स्वइच्छा से इनका वितरण कर सकते है। उन्होंने कहा कि गांव, कस्बो, प्रतिष्ठानों में झंडे लगाए जाना है।  इसके लिए सभी संगठनो, समाज के समूहो,  धर्मगुरूओ, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों अपने स्तर से भी इन दोनो अभियान में अपनी सहभागिता दे और लोगों को झंडे लागाने तथा पौधारोपण के लिए प्रेरित करें। जो लोग झंडा खरीद नहीं पाते उन्हे वह उपलब्ध करावे और अपना योगदान दे। इसके साथ ही जिन लोगों को इन अभियान के बारे में मालूम नहीं उन्हे भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने बैठक में बडी संख्या को देखते हुए कहा कि धार जिले में यह दोनो अभियान सफल करने के लिए लोग बड़ी संख्या में आगे आ रहे है यह खुशी की बात है। यहॉ इन अभियान को लेकर बहुत उत्साह दिख रहा है। यहा पर वृक्षारोपण की बहुत ज्यादा उम्मीदे है। 


      मंत्री श्री दत्तीगांव ने कहा कि अंकुर अभियान में महिला स्वसहायता समूह की नर्सरी से पौधे लिए जाए। इन अभियानों को सफल बनाने के लिए सभी की सहभागिता आवष्यक है। इसके लिए हर क्षेत्र में एक प्लान तैयार किया जाए। इसके साथ ही सभी जनप्रतिनिधि भी इन अभियान में अपना पूरा सहयोग प्रदान करें और अधिक से अधिक पौधे लगाए जाए। पौधे लगाने के साथ उनकी सुरक्षा की भी जिम्मेदारी ले और पौधे को वृक्ष बनाए। 

    विधायक मनावर अलावा ने कहा कि इन अभियान में उनकी और से पूरा सहायोग रहेगा। ग्रामीण क्षेत्र में भी पर्यावरण को लेकर अभियान चलाया जा  रहा है। अंकुर अभियान के तहत अधिक से अधिक पौध रोपण किया जाए। इस कार्य में हर नागरिक और जनप्रतिनिधियों को आगे आना चाहिए। 

    कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने कहा कि यह उपस्थित सभी संगठन, जनप्रतिनिधि, समाज सेवी, धर्मगुरू व अन्य सभी लोकल में भी इन अभियानों के लिए जनसमूदाय को प्रेरित करें। यह अभियान किसी वर्ग -संवर्ग से नहीं है यह सभी के लिए है। हर घर तिरंगा और अंकुर अभियान में जनभागीदारी अति आवष्यक है, इससे ही यह अभियान सफल हो पाएगा। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि अंकुर अभियान के लिए वायूदूत एप्प में अपना रजिस्टेªषन करवाए और पौधे के फोटो अपलोड करें जिससे आप 3- 6 माह बाद में उस पौधे की स्थिति का और फोटो अपलोड कर एक पौधे को वृक्ष बनने तक उसकी यादो को सहेज के रख सकते है। उन्होंने कहा कि घनी बस्तियों में ड्रोन से फोटो केप्चर की जाए। इसके लिए डेन्स जगह का चयन किया जाए। इसके लिए माईक्रो प्लान तैयार करें। सभी नागरिक अपने वीडियों फेसबुक पेज PRO Dhar  एवं Collecter Office Dhar पर टेग कर सकते है। 

  पुलिस अधीक्षक  आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि इन अभियानों में सभी को अपनी सहभागित दे। साथ ही अन्य लोगों को भी झंडा लगाने और पौधा रोपण के लिए प्रेरित करें। 

    बैठक में बताया गया कि जिले में 2 लाख झंडे आ चुके है और जिले को 3.50 लाख का लक्ष्य है। इसके लिए विक्रय केंद्र बनाए जा रहे है। इन झंडो का रेट निर्धारित किया जाएगा जिससे भाव में अंतर न आए। पीथमपुर द्वारा निर्बाध झंडे उपलब्ध कराए जा रहे है। बैठक में फलेग कोड की जानकारी दी और बताया कि रात्रि में झंडो नहीं निकालना है। धार शहर में एसपीडीएम मैदान के पीछे,  नया तथा पुराना लाल बाग परिसर, चाणक्यपूरी ईवीएम गौदाम परिसर, देवीजी के पीछे का स्थान पौधारोपण के लिए नगर पालिका द्वारा चयनित किया गया है। 

    बैठक में विभिन्न संगठनो, समाज के समूहो,  धर्मगुरूओ, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, पत्रकरों ने भी अपने संबोधिन दिए। इस अवसर पर पार्षद वीपिन राठौर द्वारा 500, अब्दुल समद 500,  सांसद प्रतिनिधि अनंत अग्रवाल 250, सिद्धार्थ भुरिया 500, लायंस क्लब 350, दिगम्बर जैन समाज 100 , उर्स कमेटी  200,  जय हो संस्थान 500, कृषि विक्रेता 100, राठौर समाज 1000, चर्च द्वारा 300,  सदर समाज 200, अनाज मंडी द्वारा 500 व अन्य लोगो ने भी  झंडे लेने के लिए नगर पालिका को कहा। 

     इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष सोनवानिया,  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मीणा, अपर कलेक्टर श्रीवास्तव, जनप्रतिनिधियों/विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, धर्म गुरुओं, धार्मिक संगठनों एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, व्यापारिक संगठनों, रहवासी संगठनों के पदाधिकारियों, खेलकूद संगठनों के पदाधिकारियों, नेहरू युवा केंद्र के एनवाईसी, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के पदाधिकारियों, मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका (एनआरएलएम) धार के विकासखंड प्रबंधक एवं सहायक विकासखंड प्रबंधक, स्वैच्छिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं समस्त विकासखंड समन्वयको, महिला एवं बाल विकास विभाग में पंजीकृत संगठनों एवं संस्थाओं के पदाधिकारी, जिले की सरकारी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं पत्रकारगण मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment