HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 28 July 2022

भाजपा ने जिले में 10 जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर विजय परचम लहराया

 भाजपा ने जिले में 10 जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर विजय परचम लहराया 

जिले के 13  जनपद पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव परिणाम में भाजपा ने 10  पर जीत दर्ज कराई, कांग्रेस 3 पर सिमटी 

संजय शर्मा संपादक

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

     धार । धार जिले के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 13 जनपद पंचायत हैं जिसमे सभी 13 जनपद पंचायत पर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद हेतु चुनाव हुए । भाजपा ने 13  जनपद पंचायत अध्यक्ष पद में से 10 अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कराई। 

   भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि भाजपा अधिकृत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को निर्वाचित होने पर बधाई यह जीत  भाजपा वरिष्ठ नेता जनपद पंचायत चुनाव प्रभारियों के कुशल संगठक व भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत हैं। 

       भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि जनपद अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर निर्वाचित हुए  वह इस प्रकार है-  बदनावर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा कुंवर डॉ प्रहलाद सिंह सौलंकी,कुक्षी जनपद पंचायत अध्यक्ष छगन सिंह बघेल, निसरपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष  श्रीमती शर्मीला कन्हैयालाल चौहान (निर्विरोध ), डही जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति राजेंद्र चौहान,उमरबन जनपद पंचायत अध्यक्ष लाल विभोर वास्केल ,तिरला जनपद पंचायत अध्यक्ष सीताराम सिंघार ( निर्विरोध ), धार जनपद पंचायत अध्यक्ष  श्रीमती रेशम बाई,मनावर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रुखमा बाई रवि मुवेल,धरमपुरी जनपद पंचायत अध्यक्ष राधेश्याम सिंघार,सरदारपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती झगुड़ी बाई देवा  निर्वाचित हुए है।

उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।


No comments:

Post a Comment