HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 16 June 2022

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नगर में निकाली ’विकास तीर्थ’ बाइक रैली

  भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नगर में निकाली ’विकास तीर्थ’ बाइक रैली

भाजयुमो नगर कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर मोदी सरकार के विकास कार्यों का संदेश दिया

संजय शर्मा संपादक
हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

  धार । मोदी सरकार के सफल 8 वर्षों के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा धार नगर मंडल ने बुधवार को धार नगर के प्रमुख मार्गो से ’विकास तीर्थ’ बाइक रैली निकाली गई । भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर मोदी सरकार के विकास कार्यों का संदेश दिया।


    ’विकास तीर्थ’ बाइक रैली में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ,भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला प्रभारी जयंत राव गरुड़ ,भाजपा जिला महामंत्री सन्नी रिन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जय सुर्या , भाजयुमो जिला महामंत्री अंकित भावसार, भाजपा मंडल अध्यक्ष विपीन राठौर व नितेश अग्रवाल,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा,युवा मोर्चा सेनापति नगर मंडल अध्यक्ष मनीष मकवाना और ठाकरे नगर मंडल अध्यक्ष करण पटेल,वाहन रैली प्रभारी तरुण सिसोदिया प्रमुख रूप से शामिल थे। 


  " विकास तीर्थ बाईक  रैली "को भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने  संबोधित करते हुए कहा की  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला संगठन द्वारा सुशासन और गरीब कल्याण वर्ष के अंतर्गत कई आयोजन किए गए। इसी के तहत युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विशाल  बाइक रैली निकाली। 


 भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला प्रभारी जयंत राव गरुड़ ने कहा कि केंद्र सरकार के सफल 8 वर्षों में ऐतिहासिक निर्णय देश हित में लिए गए हैं। इन वर्षों में देश ने जो कीर्तिमान स्थापित किए, उससे भारत की वैश्विक छवि मजबूत हुई है। युवा, महिला, किसान, गरीब, अनुसूचित जाति, जनजाति, बुजुर्ग, अल्पसंख्यक सहित सभी वर्गों को केन्द्र सरकार ने योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया है। 


   साथ ही अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर होते हुए देश विकास की नई ऊंचाइयों को छूते हुए निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है। आज प्रत्येक योजना की घोषणा से लेकर उसके लागू होने तक लगातार मॉनिटरिंग की जाती है। 


      विकास तीर्थ बाईक  रैली में मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ईश्वर जाट जिला मंत्री जसप्रीत सिंह और वाहन रैली प्रभारी तरुण सिसोदिया लक्की आरोड़ा मोर्चा सह मीडिया प्रभारी कमलेश पाटीदार, युवा नेता  नवदीप सिंह चौहान,उमेश हांडीवाला,सहित अनेक युवामोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहे। 




No comments:

Post a Comment