HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 12 June 2022

नगरीय निकाय व त्रि स्तरीय चुनाव को लेकर महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न

 नगरीय निकाय  व त्रि स्तरीय चुनाव को लेकर महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न

संजय शर्मा संपादक

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

     धार।  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश महामंत्री व संभाग प्रभारी श्रीमती माया पटेल  एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव,पूर्व मंत्री श्रीमती रंजना बघेल  के मुख्य आतिथ्य में  शनिवार को धार जिला भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा जिला कार्य समिति की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें उन्होंने मार्गदर्शन देते हुए आगामी कार्यक्रम बूथ संरचना व हितग्राही सम्मेलन के बारे में विस्तार से चर्चा की और आगामी नगरीय निकाय व त्रि स्तरीय  चुनाव में महिलाओं की भूमिका के बारे में कार्य योजना की जानकारी दी। सर्व प्रथम अतिथि द्वारा महापुरषों पर पुष्पमाला व दीप प्रज्जवलित कर बैठक विधिवत शुभारंभ किया गया। 


    महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक में महिला मोर्चा संभाग प्रभारी श्रीमती माया पटेल,भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव,पूर्व मंत्री श्रीमती रंजना बघेल,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती पटेल,महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती ममता जोशी,महिला मोर्चा  जिला अध्यक्ष श्रीमती कुसुम सोलंकी,पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुषमा पाठक मंचासीन रहे।    


    स्वागत उद्बोधन बैठक की अध्यक्षता कर रही  महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती कुसुम सोलंकी ने महिला मोर्चा द्वारा किए जा रहे कार्यो पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत बताया। बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रंजना बघेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती पटेल, धार नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती ममता जोशी ने भी मार्गदर्शन दिया।


    भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया की महिला मोर्चा द्वारा  ट्विंकल जैन का यूपीएससी 138 वी रैंक में सफल होने पर शाल व श्रीफल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला महामंत्री  सुनीता दुबे सोनाली श्रीवास्तव, महिला मोर्चा,मोर्चा जिला प्रभारी विनीता जोशी,मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सोनू सिंह ठाकुर 


     नगर अध्यक्ष   श्रीमती निशा शर्मा,व डाली जाधव,महिला मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा, कविता डाबी,स्वेता सोनी, प्रतिभा शर्मा,देवकन्या मुकाती ब्रजलता विजयवर्गीय ,प्रज्ञा ठाकुर   सहित संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रही। संचालन मोर्चा महामंत्री श्रीमती सुनीता दुबे व सोनाली श्रीवास्तव ने आभार माना।  



No comments:

Post a Comment