HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 14 June 2022

मध्यप्रदेश में तीन विधायक भाजपा में शामिल

 मध्यप्रदेश में तीन विधायक भाजपा में शामिल

संजय शर्मा संपादक
हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

   भोपाल - छतरपुर जिले की बिजावर विधानसभा सीट से सपा विधायक राजेश कुमार शुक्ला, भिंड से बसपा विधायक संजीव सिंह कुशवाहा और आगर मालवा की सुसनेर सीट से निर्दलीय विधायक विक्रम सिंह राणा ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  एवं मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी नीतियों और संगठन की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में तीनों ने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 


     माना जा रहा है की मप्र में यह हलचल 18 जुलाई को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव के मतदान के मद्देनजर हो रही है। इस चुनाव की अधिसूचना बुधवार को जारी हो रही है। दरअसल, राष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा सांसद, राज्यसभा सांसद और राज्यों की विधानसभा के विधायक भाग लेते हैं। इस चुनाव में वोटों के गणित को देखते हुए भाजपा कंफर्ट जोन में आना चाहती है।



No comments:

Post a Comment