HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 8 May 2022

मंत्री दत्तीगाँव ने मुरडका में 29 लाख रुपए लागत की पुलिया का भूमिपूजन किया

 मंत्री दत्तीगाँव ने मुरडका में 29 लाख रुपए लागत की पुलिया का भूमिपूजन किया

संजय शर्मा संपादक

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

    बदनावर। राज्य व केंद्र की सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ो की योजनाएं बनाई है। सरकार ने गांव के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक कि चिंता की है। किंतु योजनाओं का लाभ जानकारी के अभाव में लोग नही उठा पाते है। ग्राम पंचायत व कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि शासन की योजनों का प्रचार प्रसार कर लोगो को योजनाओं का लाभ दिलाएं। 


    उक्त बात मध्यप्रदेश सरकार के उद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव क्षेत्र के दौरे के दौरान यहां कानवन मंडल के ग्राम मुरडका में 29 लाख रुपए लागत से बनने वाली पुलिया निर्माण के भूमिपूजन के अवसर पर कही। दत्तीगांव ने कहा कि उक्त पुलिया बनने से अब आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में भी जानकारी ली व ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

      कार्यक्रम में की अध्यक्षता राज्य नागरिक आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने की। पूर्व राज्यमंत्री महेंद्रसिंह पिपलीपाड़ा, जिला पंचायत प्रतिनिधि रजनीश मालवीय, सांसद प्रतिनिधि शिवराम सिंह रघुवंशी, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह सोलंकी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, मुन्नालाल पटेल, नितिन सावंत, विनोद नाहर, सुनील मोदी अतिथि रूप में उपस्थित थे।


    सरपंच प्रतिनिधि अशोक, ईश्वर सिंह मुरडक़ा, केशर सिंह, प्रहलाद सिहँ, बलवंत पटेल, विनोद जोशी, महेंद्र सिंह सिसोदिया आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर अतिथियों ने गेती चलाकर पुलिया निर्माण का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम कार्यक्रम पश्चात मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी व मौके पर ही अधिकारीयो को निराकरण करने का निर्देश दीया। इस मौके पर भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। आभार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने माना।



No comments:

Post a Comment