HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 5 May 2022

भगवान परशुरामजी की आकर्षक झांकी के साथ विशाल शोभायात्रा निकली नगर में जगह - जगह स्वागत मंच से हुई पुष्प वर्षा

 भगवान परशुरामजी की आकर्षक झांकी के साथ विशाल शोभायात्रा निकली नगर में जगह - जगह स्वागत मंच से हुई  पुष्प वर्षा 

 सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुरामजी जन्मोत्सव पर आकर्षक झांकी व भव्य शोभायात्रा 

 परशुरामजी आरती  महामंडलेश्वर 1008 पूज्य संत नरसिंह दास महाराज, इंदौर संभाग ग्रामीण डीआईजी , एसपी. एडीएम. ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष  द्वारा की गई 

संजय शर्मा संपादक

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

        धार।  भगवान विष्णु के छठें अवतार भगवान परशुरामजी की जन्मोउत्सव पर्व पर सर्व ब्राह्मण समाज धार द्वारा धूमधाम से मनाया गया ।  इस अवसर बुधवार को प्राचीन धरेश्वर मंदिर से  शाम 5 बजे से बैंड बाजों के साथ भगवान परशुराम की महाआरती कर भव्य आकर्षक झांकी के साथ विशाल शोभायात्रा निकली नगर में नगर जगह - जगह स्वागत मंच से पुष्प वर्षा की गई ।


            शोभायात्रा के शुभारंभ से पूर्व मुख्य रूप से महामंडलेश्वर 1008 पूज्य संत नरसिंह दास महाराज, इंदौर संभाग ग्रामीण डीआईजी श्री सुरेंद्र सिंह सौलंकी , एसपी. आदित्य प्रतापसिंह, एडीएम. श्रंगार श्रीवास्तव , एएसपी पाटीदार,समाज  जिलाध्यक्ष विश्वास पांडे, जिला संयोजक डाँ.अशोक शास्त्री,कार्यवाहक अध्यक्ष पं धर्मेंद्र जोशी ने भगवान परशुराम की आरती कर  शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ किया । 


     इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज धार जिला अध्यक्ष  पंडित विश्वास पांडे ने कहा कि भगवान परशुराम ने अन्याय के विरूद्ध शस्त्र उठाया। उन्होंने सम्पूर्ण मानव समाज को अन्याय का विरोध करने के लिए प्रेरित किया। हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। जिला संयोजक डाँ.अशोक शास्त्री ने कहा की अक्षय तृतीया के दिन जन्म लेने के कारण ही भगवान परशुराम की शक्ति भी अक्षय थी। इतना ही नहीं, इनकी गिनती तो महर्षि वेदव्यास, अश्वस्थामा, राजा बलि, हनुमान, विभीषण, कृपाचार्य, ऋषि मार्कंडेय सहित उन आठ अमर किरदारों में होती है, जिन्हें कालांतर तक अमर माना जाता रहेगा। 


     वंही कार्यवाहक अध्यक्ष धर्मेन्द्र जोशी ने कहा की शास्त्रों में आठ चिरंजीव बताए गए हैं । परशुराम उन्हीं अष्टचिरंजीवियों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि पूरा ब्राह्मण समाज भगवान परशुराम के वंशज हैं ।


 विशाल चल समारोह में में सर्व ब्राह्मण समाज धार जिला अध्यक्ष  पंडित विश्वास पांडे, कार्यवाहक अध्यक्ष पं. धर्मेन्द्र जोशी  संयोजक  डाँ. पं. अशोक शास्त्री,  शोभायात्रा प्रभारी पं.ऋषी भार्गव ,डॉ देवऋषि द्विवेदी,पं श्रीकांत द्विवेदी,पंडित सुनील तिवारी ,पंडित गोटू शुक्ला,पं गोपाल शर्मा,पं अविनाश दुबे, पं सचिन दवे,पंडित ओपी त्रिवेदी,पंडित प्रवीण शर्मा,पं अनिल तिवारी,पंडित संजय शर्मा, पं नन्दन जोशी ,पंडित पुनीत तिवारी , पंडित संजय वाजपेई,पं संतोष शर्मा ,पं डॉ शैलेन्द्र त्रिवेदी, पंडित सुधीर त्रिवेदी, 


            पं आनंदीलाल व्यास,पंडित ,पं कैलाश तिवारी,पं मनीष तिवारी,पं चैतन्य त्रिपाठी,  पंडित संजय शर्मा शार्प लाईन, अभिषेक मिश्रा,पं दीपक शुक्ला, ,सचिन शुक्ला डॉ तरुण जोशी,डॉ रमाकांत मुकुट, जितेंद्र पंड्या, शांतिलाल शर्मा,राजा शर्मा ,पं सुनील त्रिवेदी,पंडित विकास शर्मा खरसोड़ा , पं संतोष पुरोहित,पं सोहन बिल्लोरे,पंडित रवि त्रिवेदी, पं प्रेम रावल , 


           राजीव जोशी , पं पियूष जोशी,पं मनीष भार्गव, पं देवेंद्र रावल,पं कमलेश दुबे, पं अमित मंडलोई, ओमप्रकाश त्रिवेदी,  पं दिलीप शर्मा,पं नमन रावल,पं सौरभ त्रिपाठी,पं लोकेश त्रिवेदी,रितेश अग्निहोत्री, युवा नगर अध्यक्ष पंडित वरदान तिवारी,पं अंकुर तिवारी,पं मंगेश शर्मा ,पं ब्रजकिशोर बोड़ा, पंडित निखिल जोशी,पंडित निलेश जोशी,पंडित  पंडित विजय दवे , विश्वास पाठक श्रेय पाठक ,सूर्या दुबे , हर्ष शर्मा ,ऋषभ कानूनगो ,यश उपाध्याय , 


     अश्मित शर्मा ,लकी शर्मा, अथर्व उपाध्याय, कार्तिक शर्मा ,अवि पांडे,अथर्व, अवस्थी ,विवेक पांडे ,अक्षत शर्मा ,विक्की शर्मा ,करण शर्मा ,अचल व्यास ,अर्जुन शर्मा समर्थ उपाध्याय ,अर्पित जोशी,पं सुनील कात्यायनी,पं कमलेश दुबे  महिला मंडल में सरिता शास्त्री  ममता जोशी, विजेता त्रिवेदी, श्रीमती निशा शर्मा,प्रतीभा शर्मा, उषा शर्मा , रेखा मिश्रा , प्रतिभा मिश्रा, प्रतिभा दुबे,


          उर्मिला भार्गव   , मोनीका  शर्मा ,मीना दुबे पूनम शर्मा  माया तिवारी , मेघा जोशी , किरण शर्मा , राधा तिवारी , रितू शर्मा,रक्षा जोशी,निवेदिता शर्मा,सेजल पुरोहित  अवंति शर्मा सहित अनेक ब्राह्मण समाज जन  मौजूद रहे। कार्यक्रम के अन्त में भगवान की आरती कर भोजन महाप्रसादी  समाजजन ने किया । उक्त जानकारी सर्व ब्राह्मण समाज जिला मीडिया प्रभारी पंडित संजय शर्मा ने दी।








No comments:

Post a Comment