HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday, 29 May 2022

लाखन सिंह नवासा खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया

 लाखन सिंह नवासा खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया

प्रदेश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धार जिला और मालवा क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करेंगे - लाखन सिंह नवासा

संजय शर्मा संपादक

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

     धार निप्र । प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा हाल ही में हुई भाजपा खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक धार श्री लाखन सिंह राठौर नवासा की नियुक्ति से खेल जगत में हर्ष व्यक्त है । भाजपा युवा नेता लाखन सिंह नवासा की धार जिला भारतीय जनता पार्टी खेल प्रकोष्ठ की नियुक्ति होने से खेल जगत में अपार हर्ष व्याप्त है । धार नगर एवं ग्राम नवासा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया गया। 


          लाखन सिंह नवासा कि पिछले एक दशक की सक्रियता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उनकी खेल के प्रति रुचि और उत्साह को देखते हुए धार जिले में खेल जगत को नई दिशा देने के लिए उक्त नियुक्ति की है लाखन सिंह नवासा के नियुक्त होने से उम्मीद करते हैं कि धार जिले के प्रतिभावान लोग देश और प्रदेश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धार जिला और मालवा का नाम गौरवान्वित करेंगे निश्चित रूप से राजनीतिक भविष्य की शुरुआत खेल गतिविधियों से हुई थी 


लाखन सिंह नवासा की खेल के प्रति गहरी रूचि और लगातार काम करने की उनकी कार्यशैली ने ही आज भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पद तक पहुंचाया है निश्चित रूप से सत्ता पक्ष के नेता होने के कारण एवं खेल के प्रति गहरी रूचि रखते हुए लाखन सिंह नवासा निकट भविष्य में धार जिले के अंदर खेल गतिविधि में नया आयाम पैदा करेंगे ।


         केंद्रीय खेल मंत्रालय भारत सरकार का उपक्रम नेहरू युवा केंद्र एवं जिला खेल युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश सरकार के माध्यम से भी विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण वर्ग एवं कार्यशाला आयोजित कर प्रतिभावान लोगों को आगे आने का अवसर देंगे हम इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। लाखन सिंह नवासा ने जिला संयोजक नियुक्त होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा , प्रदेश संयोजक श्री श्रवण मिश्रा , भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव का आभार जताया है।


           श्री नवासा को दूरभाष पर भाजपा वरिष्ठ नेता ,जिला पदधिकारी ,जिले के मंडल अध्यक्ष सहित सादलपुर पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश वर्मा,किसान मोर्चा पूर्व जिला उपाध्यक्ष जगदीश कामदार,किसान नेता अनिरुद्ध सिंह ठाकुर ,पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहन जुगाड़ सहित अनेक नेता ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी। श्री नवासा के  निवास  पर आसपास क्षेत्र से आए कई कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई वितरण करके आप उनका स्वागत सत्कार किया।


   इस अवसर पर संजय शर्मा ,राधेश्याम निगम ,हरीश आर्य नेताजी ,राकेश चौहान अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ,राजेश चंद्रवंशी ,आशीष जैन भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य ,राजू राठौड़ ,गिरीश ग्रेना  ,रोनक मेघानी, भरत दांगी ,आजाद पटेल ,जोरावर सिंह ,राहुल बाबा ,दीपक विश्कर्मा चेतन दरबार सहित सैकड़ो ग्रामीण जन मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment